विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2021

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने छोटे डॉगी संग यूं की मस्ती, क्यूट Video हुआ वायरल

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) का यह क्यूट अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने छोटे डॉगी संग यूं की मस्ती, क्यूट Video हुआ वायरल
मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के डिस्को किंग मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू और टीवी शो 'अनुपमा' (Anupamaa) में काव्या झावेरी का किरदार अदा कर रही मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है. वो नियमित अंतराल पर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं, जो खूब वायरल होते हैं. मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने फिर से एक फनी वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो छोटे डॉगी के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. उनका यह वीडियो खूब देखा जा रहा है.

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे अभी तक 85 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स उनके वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. मदालसा शर्मा  ने मिमोह चक्रवर्ती (Mimoh Chakraborty) संग शादी रचाई है. मदालसा काफी मशहूर एक्ट्रेस हैं, वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं.  

बता दें कि मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं. शीला ने 90 के दशक की महाभारत में देवकी का रोल निभाया था. मदालसा शर्मा और मिमोह चक्रवर्ती (Mimoh Chakraborty) की शादी साल 2018 के जुलाई महीने में हुई थी. मदालसा ने 2009 में तेलुगु फिल्म ‘फिटिंग' से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'शौर्य' में भी काम किया है. मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakraborty, Mithun Chakraborty Daughter In Law Video, Madalsa Sharma, Madalsa Sharma Viral Video, Madalsa Sharma Playing With Dog, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com