विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2021

मिथुन चक्रवर्ती की बहू का लेटेस्ट फोटोशूट खूब हो रहा वायरल, देखें मदालसा शर्मा की एक से एक Photos

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

मिथुन चक्रवर्ती की बहू का लेटेस्ट फोटोशूट खूब हो रहा वायरल, देखें मदालसा शर्मा की एक से एक Photos
मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma)
नई दिल्ली:

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं. एक्ट्रेस रोजाना एक से एक तस्वीरें और वीडियो फैन्स के बीच शेयर कर रही हैं. मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने फिर से अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो खूब ध्यान खींच रही हैं. मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) लेटेस्ट फोटोशूट में पेड़ के पास खड़ी होकर पोज देती दिख रही हैं. तस्वीरों में वो हमेशा की तरह काफी खूबसूरत दिख रही हैं.

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) की तस्वीरों पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. अभी तक तस्वीरों पर हजारों लाइक मिल चुके हैं. मदालसा इन टीवी शो 'अनुपमा' (Anupamaa) में काव्या झावेरी (Kavya) का किरदार अदा कर रही हैं. बता दें कि मदालसा शर्मा ने मिमोह चक्रवर्ती (Mimoh Chakraborty) संग शादी रचाई है. मदालसा काफी मशहूर एक्ट्रेस हैं, वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं.  

00000000

मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं. शीला ने 90 के दशक की महाभारत में देवकी का रोल निभाया था. मदालसा शर्मा और मिमोह चक्रवर्ती (Mimoh Chakraborty) की शादी साल 2018 के जुलाई महीने में हुई थी. मदालसा ने 2009 में तेलुगु फिल्म ‘फिटिंग' से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'शौर्य' में भी काम किया है. मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakraborty, Madalsa Sharma Photos, Mithun Chakraborty Daughter In Law Video, Mithun Chakraborty Daughter In Law Photos, Madalsa Sharma Pics, Madalsa Sharma, Madalsa Sharma Latest Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com