विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2023

बेहद खूबसूरत हैं मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी, स्टाइल के आगे सारा-जान्हवी भी भरती हैं पानी, Photo देख फैन्स बोले- माशाअल्लाह

खूबसूरती के मामले में मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी बॉलीवुड के सभी स्टार किड्स को टक्कर देती हैं., दिशानी की कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

बेहद खूबसूरत हैं मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी, स्टाइल के आगे सारा-जान्हवी भी भरती हैं पानी, Photo देख फैन्स बोले- माशाअल्लाह
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी हैं दिशानी चक्रवर्ती
नई दिल्ली:

आज कल स्टार किड्स का बोलबाला है. चाहे जाह्नवी कपूर हो या फिर सारा अली खान या फिर न्यासा देवगन, मीडिया हो या सोशल मीडिया हर जगह ये छाई रहती हैं. लेकिन आज हम एक ऐसी स्टार किड के बारे में बात कर रहे हैं, जो लाइमलाइट से तो दूर रहती हैं, लेकिन खूबसूरती और ग्लैमर के मामले में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस से पीछे नहीं हैं. हम बात कर रहे हैं मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती की. दिशानी बेहद खूबसूरत दिखती हैं और काफी ग्लैमरस भी हैं.

दिशानी चक्रवर्ती, मिथुन चक्रवर्ती की गोद ली हुई बेटी हैं. दिशानी न्यू यॉर्क फिल्म एकेडमी से एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं.

मिथुन चक्रवर्ती अपने बेटों से ज्यादा प्यार बेटी दिशानी से करते हैं. मिथुन की पत्नी योगिता भी दिशानी को अपने बेटों से अधिक चाहती हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिशानी चक्रवर्ती ने तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर के द मोनार्च इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई की है.

साल 2017 में आई ‘हॉली स्मोक' शॉर्ट फिल्म के साथ दिशानी चक्रवर्ती ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद भी दिशानी कई शॉर्ट फिल्मों में नजर आईं. दिशानी चक्रवर्ती अभिनय के साथ ही राइटिंग का भी शौक रखती हैं.

दिशानी को डॉगीज से काफी लगाव है. अक्सर सोशल मीडिया पर वह अपने फेवरेट पेट यानी डॉगी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

दिशानी अपनी पिता मिथुन चक्रवर्ती के बेहद करीब हैं. दिशानी मिथुन को अपना आदर्श मानती हैं. उनकी सिखाई बातों को वो हमेशा याद रखती हैं और उन्हें फॉलो करती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakraborty, Mithun Chakraborty Daughter, Mithun Chakraborty Daughter Photo, Mithun Chakraborty Daughter Dishani Chakraborty, Dishani Chakraborty Age, Dishani Chakraborty Instagram, Dishani Chakraborty Latest Photo, Who Is Mithun Chakraborty Daughter, Dishani Chakraborty Yogita Bali Daughter, Mimoh Chakraborty Sister, Dishani Chakraborty Then And Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com