विज्ञापन

मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर दो दिन बाद हो रहा रिलीज, जानें कब बड़े पर्दे पर आएंगे कालीन भैया, रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान

मिर्जापुर मूवी का शानदार पोस्टर रिलीज हो गया है. जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश है क्योंकि लंबे अर्से के बाद वह फिर से एक बार कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित के भौकाल को देख पाएंगे.

मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर दो दिन बाद हो रहा रिलीज, जानें कब बड़े पर्दे पर आएंगे कालीन भैया, रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान
Mirzapur The Movie poster out
instagram

Mirzapur: The Movie realese date Out: दर्शकों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है. फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में चार कड़क कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इन पोस्टर्स में फ्रेंचाइजी के सबसे पसंदीदा चेहरे-कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), मुन्ना भैया (दिव्येंदु), गुड्डू पंडित (अली फजल) और बबलू पंडित (जितेंद्र कुमार) अपने उसी रौबदार और पुराने मिजाज में नजर आ रहे हैं. पोस्टर रिलीज के साथ ही मेकर्स ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म का मोस्ट अवेटिड ट्रेलर 11 अगस्त को दर्शकों के सामने होगा.

सीजन 1 की दुनिया में ले जाएगी यह फिल्म

'मिर्जापुर: द मूवी' दर्शकों को ओटीटी सीरीज के पहले सीजन की उसी दौर की खूनी और वर्चस्व की दुनिया में वापस ले जाएगी, जहां से इस फ्रेंचाइजी का जलवा शुरू हुआ था. इस बार मेकर्स ने कहानी को बहुत बड़े पैमाने पर डिजाइन किया गया है ताकि बड़े पर्दे पर दर्शकों को वही गद्दी का संघर्ष, गोलियों की गूंज और कड़क ड्रामा देखने को मिले जो उन्होंने ओटीटी पर फील किया है.

पोस्टर में दिखा कालीन भैया से लेकर गुड्डू भैया का भौकाल

 फिल्म के रिलीज हुए 4 पोस्टर में साफ देखा जा रहा है कि इसमें मुख्य तिकड़ी के साथ साथ मिर्जापुर की चाहत रखने वाले अन्य  बड़े-बड़े दावेदारों के चेहरे को बड़े ही दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है. जिसमें एक शख्स को मिर्जापुर की गद्दी पर बैठा हुआ दिखाया है. पर उसका चेहरा रिवील नहीं है. वहीं दूसरी तरफ अन्य पोस्टर में बबलू पंडित जिसकी भूमिका जितेंद्र कुमार यानी पंचायत के सचिव जी निभा रहे है, वह एक पोस्टर में बंदूक लिए अपना निशाना लगा रहे है तो दूसरे पोस्टर में गुड्डू भैया के साथ आंख पर पट्टी बांधे दिख रहे है. 

इनके अलावा फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

इस दिन रिलीज होगी मूवी

अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी और डायलॉग्स पुनीत कृष्णा ने लिखे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर फिल्म के मुख्य निर्माता हैं. बता दें कि 11 अगस्त को ट्रेलर आने के बाद, 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु भाषा में एक साथ रिलीज की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर: द मूवी' का डेब्यू ट्रैक'दो नंबरी' रिलीज, धांडा न्योलीवाला की रॉ एनर्जी से भरपूर है सॉन्ग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur The Movie, Pankaj Tripathi, Ali Fazal, Jitendra Kumar, Bolly Wood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com