ओटीटी की दुनिया में हर साल कई वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना लेती हैं. एक ऐसी ही क्राइम थ्रिलर ने अपने दमदार किरदारों, तगड़े डायलॉग्स और रोमांच से भरपूर कहानी के दम पर करोड़ों लोगों को अपना फैन बना लिया. भारत में तो इस शो का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला ही, लेकिन इसकी लोकप्रियता पड़ोसी देश बांग्लादेश तक पहुंच गई. वहां भी इसके किरदारों की फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. हम बात कर रहे हैं सुपरहिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की.
ये भी पढ़ें: केतन अग्रवाल के हत्याकांड से हिलीं हिना खान, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बोलीं- सच कहना मुश्किल हो गया
बड़े पर्दे पर आने जा रही है मिर्जापुर
अब मिर्जापुर एक बार फिर सुर्खियों में है. मेकर्स ने हाल ही में घोषणा की है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' का टीजर 25 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है. लंबे समय से दर्शक इस कहानी को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में फिल्म का टीजर रिलीज होना फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है.
बांग्लादेश में भी हैं कालीन भैया के दीवाने
मिर्जापुर का क्रेज सिर्फ भारत तक नहीं है. बांग्लादेश में भी इस सीरीज को खूब पसंद किया जाता है. वहां के युवा दर्शकों के बीच कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया जैसे किरदार बेहद लोकप्रिय हैं. शो में दिखाया गया अपराध, सत्ता का खेल और बदले की कहानी दर्शकों को खूब अट्रैक्ट करती है. यही वजह है कि यह सीरीज वहां भी काफी चर्चित रहती है.
सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं डायलॉग्स
मिर्जापुर के कई डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर हैं. फेसबुक, टिकटॉक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसके वीडियो और क्लिप्स अक्सर वायरल होते रहते हैं. बांग्लादेश में भी लोग इसके डायलॉग्स पर रील्स और वीडियो बनाते हैं. यही वजह है कि शो का क्रेज नए सीजन या नई घोषणा के बिना भी बना रहता है.
दमदार स्टारकास्ट ने बनाया खास
इस सीरीज की सफलता के पीछे इसकी मजबूत स्टारकास्ट का बड़ा योगदान है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, ईशा तलवार और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकारों ने अपने किरदारों को यादगार बना दिया. हर कलाकार ने अपनी शानदार एक्टिंग से कहानी को और मजबूत बनाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं