विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हमला, हालत गंभीर

पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र तिवारी पर बिहार के गोपालगंज में हमला. अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हमला, हालत गंभीर
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला
Social Media
नई दिल्ली:

गोपालगंज में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है. जिन्हें देर रात गोपालगंज मॉडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां से उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पंकज त्रिपाठी के परिजनों ने इस मामले में मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव बरौली प्रखंड के बेलसंड है और बेलसंड गांव में ही उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी अपने परिवार के साथ रहते हैं. बताया जाता है कि बिजेन्द्र नाथ तिवारी कल अपने पैतृक गांव बेलसंड में थे. इसी दौरान जमीन के किसी मामले को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया. जिसके बाद इनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया. हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में देर रात गोपालगंज मॉडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज हुआ. 

इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया गया है. इस मामले में जब उनके भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी के परिजनो से और पंकज त्रिपाठी से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस मामले को मीडिया में हाईलाइट नहीं करने के नसीहत दी. साथ ही उन्होंने कहा की खबर पब्लिश नहीं किया जाए.

वही इस मामले में बरौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गोपालगंज एसपी विनय तिवारी के मुताबिक आरोपी के पहचान कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि अभी तक परिजनों ने किसी भी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी है. इस मामले में अगर परिजनों के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई जाती है तो पुलिस आगे विधिसम्मत कार्रवाई करेगी. बहरहाल गोपालगंज के निवासी और मशहूर फिल्म एक्टर पंकज त्रिपाठी के परिजनों पर हमला को लेकर हर कोई हैरान है.

लेखक के बारे में
img
Mukesh Kumar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pankaj Tripathi, Bihar, Attack, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com