विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2024

Mirzapur 3: मिर्जापुर 3 को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, जानें कब होगा सीजन 3 रिलीज और कैसे होगी मुन्ना भैया की वापसी

Mirzapur Season 3 : अब मिर्जापुर 3 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जिसे जानने के बाद वेब सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शकों की एक्टाइटमेंट दोगुनी हो सकती है.

Mirzapur 3: मिर्जापुर 3 को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, जानें कब होगा सीजन 3 रिलीज और कैसे होगी मुन्ना भैया की वापसी
Mirzapur 3: मिर्जापुर 3 को लेकर आया ये बड़ा अपडेट
नई दिल्ली:

Mirzapur Season 3 : वेब सीरीज मिर्जापुर और मिर्जापुर 2 के बाद मिर्जापुर 3 का काफी वक्त से इंतजार है. मिर्जापुर सीजन 3 को लेकर काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है. लेकिन अब मिर्जापुर 3 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जिसे जानने के बाद वेब सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शकों की एक्टाइटमेंट दोगुनी हो सकती है. मिर्जापुर 2 में कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी के बेटे मुन्ना त्रिपाठी यानी दिव्येंदु शर्मा की मौत होते हुए दिखाया गया. इसके बाद से वेब सीरीज के दर्शक मिर्जापुर 3 का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर खबर है कि इसमें कालीन भैया बेटे की फिर से एंट्री होने वाली है. 

साथ ही मिर्जापुर 3 कब रिलीज होगी इसको लेकर भी खबर सामने आ गई है. जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुकातिक मिर्जापुर 3 मार्च के आखिरी हफ्ते में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है. हालांकि फिल्म की मेकर्स की ओर से अभी तक मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. गौरतलब है कि मिर्जापुर सीजन 3 में, पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ ​​कालीन भैया के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए देखेंगे.

वहीं अली फज़ल फिर से गुड्डु पंडित के रूप में वापसी करेंगे, जो फिर से बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. खास बात यह है कि मिर्जापुर 3 में दिव्येंदु भी फूलचंद उर्फ मुन्ना त्रिपाठी के रूप में अपनी वापसी करने के लिए तैयार हैं. जबिक बीना त्रिपाठी के रूप में रसिका दुग्गल और गजगामिनी उर्फ गोलू गुप्ता के रूप में श्वेता त्रिपाठी शर्मा भी नजर आने वाली हैं. मिर्जापुर और मिर्जापुर 2 ऐसी वेब सीरीज हैं, जिसे दुनियाभर में खूब पसंद किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur 3, Mirzapur Season 3, Mirzapur 3 Release Date, Mirzapur 3 Release, Pankaj Tripathi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com