हेल्थ और फिटनेस के प्रति अपनी कमिटमेंट के लिए जाने जाने वाले मिलिंद सोमन ने हाल ही में मुंबई से गोवा तक साइकिल और दौड़ के जरिए सिर्फ तीन दिनों में 330 किलोमीटर की कठिन यात्रा पूरी की. फिटनेस आइकन और एक्टर वर्तमान में #FitIndianRun पहल में भाग लिया था, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर किए हैं. इसी के उन्होंने अपनी डाइटिंग के बारे में बताया है. आइए जानते हैं लंच-डिनर में कैसा खाना खाते हैं मिलिंद सोमन.
मिलिंद सोमन 59 साल के हैं और लाजवाब फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. वह नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं और एक अपनी डाइट को फॉलो करते हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी डाइट के बारे में खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने कहा, 330 किलोमीटर का रनिंग सेशन करके काफी मजा आया, लेकिन यह बेहद कठिन था. मैं खुश हूं कि अपनी फिटनेस के चलते मैं इसे कर पाया. .
ऐसी होती है डाइट
इसी के साथ उन्होंने कहा, मैं आज फिट हूं और अच्छी डाइट लेता हूं. वहीं उनके डेली रूटीन डाइट के बारे में बात करें, तो वह ज्यादा सख्त नहीं है, नॉर्मल है, लेकिन उनकी डाइट में मांस- अंडे को शामिल नहीं किया जाता है.
इसी के साथ उन्होंने बताया कि, मैं सुबह जल्दी नहीं उठ पाता हूं, लेकिन उठने के बाद से 10 से 15 मिनट वर्कआउट करता हूं और फिर अपनी डाइट को फॉलो करता हूं. सुबह जल्दी न उठने के कारण आलस है, क्योंकि मैं उठ नहीं पाता हूं". उन्होंने कहा, 'वर्तमान में मेरी डाइट पूरी तरह से शाकाहारी है'.
दिनभर क्या खाते हैं मिलिंद सोमन
मिलिंद सोमन सुबह उठने के बाद दिन की शुरुआत खूब सारा पानी पीकर करते हैं. इसी के साथ वह चाय या कॉफी का सेवन नहीं करते हैं. इनकी जगह सीजनल फल और ड्राई- फ्रूट्स लेते हैं.
वहीं लंच में वह दाल, चावल, सब्जी, रोटी के साथ खूब सारा सलाद का सेवन करते हैं. डिनर के समय मिलिंद सोमन हल्का खाना खाते हैं, जिसमें उबली हुई सब्जियां और खिचड़ी शामिल होती है. उन्होंने कहा- मैं इस डाइट को लंबे समय से फॉलो कर रहा हूं और खुद को 59 साल की उम्र में स्वस्थ देखकर अच्छा लगता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं