विज्ञापन

Mera Lyari Movie: धुरंधर को पाकिस्तान का जवाब, ले आए मेरा ल्यारी फिल्म, विदेश में इस दिन होगा प्रीमियर! 

Mera Lyari Movie: आदित्य धर की धुरंधर को पाकिस्तान ने जवाब दिया है और अपनी फिल्म मेरा ल्यारी रिलीज करने की तैयारी कर ली है.  

Mera Lyari Movie: धुरंधर को पाकिस्तान का जवाब, ले आए मेरा ल्यारी फिल्म, विदेश में इस दिन होगा प्रीमियर! 
Dhurandhar Mera Lyari: धुरंधर के जवाब में पाकिस्तान लाया मेरा ल्यारी
नई दिल्ली:

Mera Lyari Movie: धुरंधर 2025 से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म धुरंधर ने 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ पार का कलेक्शन किया था. वहीं 19 मार्च 2026 में धुरंधर द रिवेंज रिलीज हुई, जो अब तक दुनियाभर में 1700 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म में पाकिस्तान के ल्यारी की कहानी बताई गई थी. जहां रहमान डकैत का राज था. वहीं इंडियन स्पाई हमजा पाकिस्तान के ल्यारी में जाकर अपना कब्जा करता हुआ दिखाया गया था. लेकिन अब ल्यारी की कहानी का जवाब पाकिस्तान की ल्यारी से मिलने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर में ल्यारी की नेगेटिव इमेज दिखाने के बाद पाकिस्तान में मेरा ल्यारी नाम से एक फिल्म आने वाली है. 

मेरा ल्यारी होगी पाकिस्तान में रिलीज

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मेरा ल्यारी नाम से एक फिल्म का निर्माण किया गया है, जिसकी एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर आयशा उमर हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है. उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, मेरा ल्यारी दुनिया से मिलने के लिए तैयार है. मैं बहुत शुक्रगुजार और एक्साइटेड हूं यह अनाउंस करने के लिए कि हमारी फिल्म लंदन के ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में 28वें यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में 2 मई 2926 को प्रीमियर के लिए तैयार है. यह ल्यारी के जज्बे को ग्लोबल स्टेज में दिखाने का पल है. इसके बाद यह घर पाकिस्तान आएगा. तैयार हो जाइए तैयारी को देखने के लिए और महिलाओं, रॉ, सच्ची और बिना किसी माफी के सच्ची बिग स्क्रीन पर. 

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड का युद्धिष्ठिर, आखिरी इच्छा थी मौत के बाद अंतिम यात्रा में शरीर पर डाला जाए लाल झंडा

मेरा ल्यारी की कास्ट

मेरा ल्यारी में आयशा ओमार के अलावा दानानीर मोबीन, सामिया मुमताज, नय्यर एजाज, पारस मसरूर, अदनान शाह टीपू और शोएब हसन नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही मॉडल ट्रिनेट लूकस का भी सिल्वर स्क्रीन डेब्यू है, जिसकी खुशी उन्होंने इंस्टाग्राम पर को स्टार के साथ झलक दिखाते हुए की है. 

धुरंधर के बारे में 

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर की कहानी का मुख्य केंद्र पाकिस्तान के कराची के लियारी है, जिस इलाके के गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) और वहां के गैंगवार में इंडियन स्पाई हमजा की एंट्री होती है. फिल्म में वास्तविक आतंकी घटनाओं (IC814, 2001 संसद हमला, 2008 मुंबई हमला) दिखाया गया है. 

ये भी पढ़ें- आशा भोसले के दामाद हैं बॉलीवुड के खूंखार विलेन, 70 से 90 के दशक में कहलाते थे सुपरस्टार, बेटी है टॉप एक्ट्रेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar, Dhurandhar Revenge, Dhurandhar Pakistani Revenge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com