विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2023

67 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का ताबड़तोड़ एक्शन, भोला शंकर का टीजर देख फैंस बोले- 'ये तो बाहुबली और केजीएफ को भी...'

नए नए दादा बने मेगास्टार चिरंजीवी की नई फिल्म भोला शंकर का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देखकर फैंस फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

67 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का ताबड़तोड़ एक्शन, भोला शंकर का टीजर देख फैंस बोले- 'ये तो बाहुबली और केजीएफ को भी...'
मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म भोला शंकर का टीजर रिलीज
नई दिल्ली:

इन दिनों बॉक्स ऑफिस हो या ओटीटी हर तरफ साउथ की फिल्मों का चर्चा सुनने को मिल रही है. जहां हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद विरुपक्षा ओटीटी पर अपना जलवा बिखेर रही है तो वहीं अब मेगास्टार चिरंजीवी की अपकमिंग फिल्म भोला शंकर के टीजर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है. वहीं 67 साल की उम्र में चिरंजीवी का एक्शन फैंस ही नहीं सेलेब्स का भी ध्यान खींच रहा है, जिसके चलते भोला शंकर के टीजर को रिलीज हुई कुछ घंटों में ही 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

नए नए दादा बने मेगा स्टार चिरंजीवी की तेलुगु एक्शन फिल्म भोला शंकर का टीज़र धमाकेदार है, जिसमें वह लोगों की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं. चाल हो या एक्टिंग फैंस का ध्यान मेगास्टार की फिल्म के टीजर से हट नहीं रहा है. दरअसल, टीज़र की शुरुआत कई घायल और मृत लोगों से होती है और पुलिस आश्चर्यचकित है कि एक व्यक्ति 33 लोगों को कैसे मार सकता है. इसके तुरंत बाद, चिरंजीवी स्टाइल में एंट्री करते हैं और शुरू में ही अपने आस-पास के लोगों की पिटाई करने में कोई समय नहीं गंवाते हैं. 

फिल्म की बात करें तो 2015 की तमिल फिल्म वेदालम का आधिकारिक रीमेक भोला शंकर का निर्देशन मेहर रमेश ने किया है. जबकि लीड रोल में चिरंजीवी और तमन्ना भाटिया हैं, जबकि कीर्ति सुरेश उनकी बहन की भूमिका में दिख रही हैं. सुशांत भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. जबकि फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. हालांकि इस दिन रणबीर कपूर की एनिमल भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. इसीलिए देखना होगा कि कौन बाजी मारता है. 

गौरतलह है कि मेगास्टार चिरंजीवी हाल ही में नए नए दादा बने हैं. दरअसल, राम चरण की वाइफ उपासना कोनिडेला ने इस हफ्ते एक बेटी को जन्म दिया है, जिसके चलते हाल ही में मीडिया से बात करते हुए मेगास्टार इमोशनल होते हुए भी नजर आए थे. वहीं सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने फैंस के लिए भी एक स्पेशल नोट शेयर किया था. 

जब-जब फिल्मों पर भारी पड़ी 'धार्मिक भावनाएं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chiranjeevi, Chiranjeevi  film, Chiranjeevi  upcoming Film, Chiranjeevi  movie, Chiranjeevi  upcoming Movie, Chiranjeevi Film Trailer,  Bholaa Shankar,  Bholaa Shankar Teaser,  Bholaa Shankar Release,  Bholaa Shankar Cast,  Bholaa Shankar Story, Bollywood News, Upcoming South Movie, Bollywood News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com