विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2022

मिलिए सलमान खान के बॉडी डबल परवेज काजी से, फोटो देख कर फैंस बोले- ये तो भाई की कॉपी है 

सलमान खान के बॉडी डबल परवेज काजी दिखने में उनकी कॉपी हैं. ट्विटर पर सलमान के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, 'राधे के सेट पर भाईजान के साथ, बॉडी डबल. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सलमान के साथ कई सारी फोटो शेयर की है. फोटो देख कर फैंस ने कहा,भाई-भाई.

मिलिए सलमान खान के बॉडी डबल परवेज काजी से, फोटो देख कर फैंस बोले- ये तो भाई की कॉपी है 
सलमान खान के बॉडी डबल परवेज काजी
नई दिल्ली:

सलमान खान की फिल्म राधे के सेट से सलमान खान के बॉडी डबल परवेज काज़ी की फोटो वायरल हुई थी. 2021 में वह एक जाना माना चेहरा बन गए. परवेज ने ट्विटर पर सलमान के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, 'राधे के सेट पर भाईजान के साथ, बॉडी डबल. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सलमान के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया और उनके लिए एक नोट भी लिखा, जिसमें लिखा था, "अल्लाह के बाद जिसने मुझे जीवन में स्थिर बनाया, वह आप हैं सर. मैं आपसे प्यार करता हूं सर."

उनकी फोटो देख कर फैंस कहते हैं कि वह दिखने में काफी हद तक सलमान खान जैसे हैं, लेकिन सलमान खान के साथ उनकी समानता या तुलना हो, इस बात को परवेज पसंद नहीं करते. 

उनकी फोटो पर एक यूजर ने लिखा, "भाई + भाई," एक दूसरे यूजर ने लिखा, "वही से वही." परवेज एक मॉडल और एक्टर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने टाइगर जिंदा है, दबंग 3, रेस 3, प्रेम रतन धन पायो और भारत जैसी एक्शन फिल्मों में सलमान खान के बॉडी डबल के रूप में काम किया है. उनका सोशल मीडिया प्रोफाइल सलमान की तस्वीरों से भरा पड़ा है. इनमें से कुछ में वह सलमान के साथ फिल्म के सेट पर दिख रहे हैं. 

मार्च 2022 में परवेज ने दोनों की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने जन्मदिन के अवसर पर सलमान खान को केक खिलाते नजर आ रहे हैं. परवेज के इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर लगभग 38,000 फॉलोअर्स हैं.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Birthday, Salman Khan Bollywood, Salman Khan Dance, Salman Khan’s Body Double Parvez Kazi, Parvez Kazi, Parvez Kazi Photo Video, Parvez Kazi Instagram, Parvez Kazi Salman Khan, Radhe Film, Salman Khan Film Radhe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com