Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: रानी मुखर्जी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'मर्दानी 3' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस ने तीन साल बाद स्क्रीन पर वापसी की है. रिलीज के बाद दर्शकों की तरफ से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि कलेक्शन के मामले में पहले दिन केवल 4 करोड़ की कमाई हासिल की, जिसके साथ ही रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्मों मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे, बंटी और बबली 2 और हिचकी जैसी फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ा.
दूसरे दिन मर्दानी 2 ने की इतनी कमाई
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन 6 करोड़ की कमाई फिल्म ने भारत में हासिल की है, जिसके बाद नेट कलेक्शन 10 करोड़ हो गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 11.85 करोड़ रहा. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 14.35 करोड़ जा पहुंचा है.
इन फिल्मों की ओपनिंग को छोड़ा रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने पीछे
रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्मों मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे (पहले दिन 1.27 करोड़ ), बंटी और बबली 2 (2.8 करोड़) और हिचकी (3.3 करोड़) को पीछे छोड़ने के साथ-साथ अन्य फीमेल-लीड फिल्मों करीना कपूर की द बकिंघम मर्डर्स की पहले दिन 1.15 करोड़ कमाई और यामी गौतम की हक की 1.75 करोड़ कलेक्शन को पीछे छोड़ा है.
मर्दानी 3 के बारे में
रानी मुखर्जी ने मर्दानी की तीसरी फ्रेंचाइजी से एक बार फिर मुंबई क्राइम ब्रांच की एक बहादुर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी की है. यह लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसकी कहानी कम आयु वर्ग की 8–9 साल की बच्चियों के अपहरण जैसे गंभीर अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें विलेन के किरदार में अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद नजर आएंगी, जिनके किरदार का नाम 'अम्मा' होता है. फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है और इसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी लेखक आयुष गुप्ता ने लिखी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं