विज्ञापन

Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 10: गोल्ड-सिल्वर की उठा-पटक के बीच खरा सोना निकली बॉर्डर 2, 2nd संडे होगी कमाई

बॉर्डर 2 का दूसरे संडे कलेक्शन जबरदस्त होने वाला है, जिसका अंदाजा सनी देओल की फिल्म की 10वें दिन की एडवांस बुकिंग को देखकर लगाया जा सकता है.

Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 10: गोल्ड-सिल्वर की उठा-पटक के बीच खरा सोना निकली बॉर्डर 2, 2nd संडे होगी कमाई
संडे को बॉर्डर 2 करेगी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन
नई दिल्ली:

Border 2  Box Office Collection Day 10: बजट 2026 आ गया है. वहीं इससे पहले सोना और चांदी में भारी गिरावट देखने को मिली. जबकि पिछले दिनों गोल्ड और सिल्वर की कीमतें आसमान छू रही थीं. लेकिन सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो चाहे बजट हो या सोना चांदी की कीमतें लोगों के बीच बॉर्डर 2 की ही चर्चा देखने को मिली. इसका असर फिल्म की 10वें दिन यानी संडे की एडवांस बुकिंग में देखने को मिली, जिसके बाद भारत में एक ही दहाड़ सुनाई देगी.

बॉर्डर 2 के 10वें दिन का कलेक्शन

बुक माय शो शो के मुताबिक, 1 फरवरी यानी संडे को 10वें दिन की सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 8.4के की टिकटें बिग गई हैं. सैटर्डे से तुलना करें तो 28 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है. वहीं हॉलीडे होने के चलते बॉर्डर 2 की कमाई भी जबरदस्त होने वाली है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 2.58 करोड़ का कलेक्शन 2 बजे तक बॉर्डर 2 कर चुकी है. वहीं यह आंकड़ा 20-25 करोड़ संडे को पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 9 : भारत की अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बनीं बॉर्डर 2, सनी देओल की फिल्म ने 9वें दिन उरी- वॉर 2 सबको छोड़ा पीछे

दूसरे शनिवार को सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट 

सैटर्डे को सबसे ज्यादा बिकने वाली फिल्मों की टिकटों में नंबर वन पर धुरंधर-1.11M के साथ है. दूसरे पर छावा- 886K, तीसरे पर स्त्री 2- 656K, चौथे पर एनिमल- 643K, पांचवे पर गदर 2- 612K, छठे पर जवान- 576K, सातवें नंबर पर सैयारा- 517K, आठवें नंबर बॉर्डर 2- 308K, नौंवे नंबर पर भूल भुलैया 3- 293K और दसवें नंबर पर सितारे जमीन पर- 245K रहे. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com