विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2019

Mardaani 2 Box Office Collection Day 4: रानी मुखर्जी की फिल्म ने चौथे दिन किया धमाल, कमा डाले इतने करोड़

Mardaani 2 Box Office Collection Day 4: रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन.

Also Read in
Mardaani 2 Box Office Collection Day 4: रानी मुखर्जी की फिल्म ने चौथे दिन किया धमाल, कमा डाले इतने करोड़
Mardaani 2 Box Office Collection Day 4: रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
  • रानी मुखर्जी की फिल्म सिनेमाघरों में हुई रिलीज
  • फिल्म ने चार दिनों में किया इतना कलेक्शन
  • दर्शकों को खूब लुभा रही है ये फिल्म
नई दिल्ली:

Mardaani 2 Box Office Collection Day 4: रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म 'मर्दानी 2 (Mardaani 2)' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है.  फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर पर आधारित है, जो लड़कियों को अपना निशाना बनाता है. 'मर्दानी 2' में रानी मुखर्जी दमदार किरदार निभा रही है. उनकी एक्टिंग और परफॉर्मेंस दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है. रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म 'मर्दानी 2 (Mardaani 2 Box Office Collection)' ने चौथे दिन यानी सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी रखा. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 ने सोमवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई की. इस हिसाब से फिल्म ने केवल चार दिनों में 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. 

पीएम मोदी ने शांति बनाए रखने के लिए किया ट्वीट तो अनुराग कश्यप ने उन्हें यूं किया रिप्लाई

बता दें, रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म 'मर्दानी 2 (Mardaani 2)' ने पहले दिन करीब 3.50 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी. दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन फिल्म ने 7 से 8 करोड़ रुपये के बीच में कलेक्शन किया था. रानी मुखर्जी ने अपनी एक्टिंग से एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है. दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी फिल्म की कहानी बेहद पसंद आ रही है. फिल्म समीक्षक रानी मुखर्जी के दमदार किरदार की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.  

बॉलीवुड डायरेक्टर ने देश के हालात पर कोहली, तेंदुलकर और धोनी से किया सवाल, पूछा- आप न्यूज देख रहे हैं...

रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की यह फिल्म काफी विवाद के बीच रिलीज हुई है. 'मर्दानी 2 (Mardaani 2)' को लेकर विवाद की शुरुआत फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से हुई है. इसमें एक सीरियल रेपिस्ट और खूनी को दिखाया गया है जो शहर में कम उम्र की लड़कियों को अपने निशाने पर लाता है, ऐसा कहा गया है कि यह सच्ची घटना से प्रेरित है. रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) फिल्म में पुलिस अफसर शिवानी रॉय की अपनी भूमिका को दोहरा रही हैं, जो उस अपराधी को दो दिनों में पकड़ने की बात ठान लेती हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mardaani 2 Box Office Collection Day 4, Mardaani 2 Collection, Mardaani 2 First Day Collection, Mardaani 2 Release, Rani Mukherjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com