विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2018

पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल के साथ इस एक्ट्रेस ने लगाए ठुमके, बार-बार देखा जा रहा Video...

पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मर गए ओए लोको' के प्रमोशन में बिजी हैं. मेकर्स ने फिल्म के टाइटल ट्रेक जारी किया है, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल के साथ सपना पब्बी नजर आ रही हैं.

पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल के साथ इस एक्ट्रेस ने लगाए ठुमके, बार-बार देखा जा रहा Video...
Mar Gaye Oye Loko का टाइटल ट्रैक रिलीज
नई दिल्ली: गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सिंगिंग में महारत हासिल की है. गिप्पी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मर गए ओए लोको' के प्रमोशन में बिजी हैं. मेकर्स ने फिल्म के टाइटल ट्रेक जारी किया है, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सपना पब्बी नजर आ रही हैं. 'मर गए ओए लोको' गाने को मलकित सिंह और गिप्पी ग्रेवाल ने गाया है. लिरिक्स मलकित सिंह की हैं, जबकि इसका म्यूजिक जे के (Jay K) ने दिया है. इसमें गिप्पी ग्रेवाल और बिन्नू ढिल्लो के साथ एक्ट्रेस सपना पब्बी अपनी सिजलिंग अदाएं दिखा रही हैं. 

गुरु रंधावा का 'आजा नि आजा...' सॉन्ग हुआ हिट, 55 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है Video

देखें, गाना का वीडियो...

खूबसूरत वादियों में गा रही थीं पंजाबी सिंगर, दोस्तों ने किया तंग और फिर; देखें Video

टाइटल ट्रेक से पहले इस फिल्म का सॉन्ग 'आजा नि आजा...' ने यूट्यूब पर तहलका मचाया था. गुरु रंधावा के इस गाने को अब तक 1 करोड़ 84 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 



स्टेज पर मदमस्त होकर डांस कर रही थी ये एक्ट्रेस तभी बेटी के साथ पहुंच गया पति और फिर...

बता दें, 'मर गए ओए लोको' फिल्म में पंजाब के सुपरस्टार एक्टर गिप्पी ग्रेवाल लीड रोल में हैं. इस फिल्म की हीरोइन सपना पब्बी हैं, जो एक ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल के तौर पर पहचानी जाती हैं. इन्होंने बॉलीवुड में 'खामोशियां' फिल्म में काम किया था. इतना ही नहीं, सपना पब्बी ने अनिल कपूर की आई टीवी सीरीज '24' में भी काम कर चुकी हैं. फिलहाल अब उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री में एंट्री मारी है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mar Gaye Oye Loko, Gippy Grewal, Sapna Pabbi, Guru Randhawa, Punjabi Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com