'केजीएफ 2' 14 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में जहां दर्शक यश उर्फ रॉकी भाई को देखने के लिए बेकरार है तो वहीं इस बार अधीरा यानी संजय दत्त भी चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस तरह फैन्स स्क्रीन पर एक जोरदार टक्कर देखने के लिए बहुत ही एक्साइटेड हैं. लेकिन आपको बता दें कि 'केजीएफ 2' संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त से जुड़ा गहरा कनेक्शन है. अगर यह कनेक्शन न होता तो शायद फिल्म में अधीरा के किरदार में संजय दत्त नजर ही नहीं आते. यह हमारा कहना नहीं है बल्कि ऐसा कुछ मानना है खुद अधीरा संजय दत्त का.
'केजीएफ 2' के ट्रेलर लॉन्च पर संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त को उन्हें फिल्म करने के लिए प्रोत्साहित करने को धन्यवाद दिया. संजय दत्त ने कहा, 'केजीएफ चैप्टर 2 की यह यात्रा मेरे लिए सबक रही है. यह फिल्म एक परिवार के रूप में बनाई गई थी, यहां तक कि स्पॉट बॉय, जूनियर आर्टिस्ट्स हम सब परिवार हैं. मैं यश, मेरे छोटे भाई को एक शानदार को-एक्टर होने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, वो बेहद विनम्र इंसान हैं. रवीना, प्रशांत अधीरा को बनाने के लिए धन्यवाद. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं अपनी पत्नी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे 'केजीएफ 2' करने के लिए राजी किया.'
बता दें 'केजीएफ चैप्टर 2' में संदय दत्त विलेन के रोल में हैं. फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होगी. इसके अलावा उनके पास बिनॉय गांधी निर्देशित 'घुड़चढ़ी', 'शमशेरा' और 'तुलसीदास जूनियर' जैसी फिल्में भी हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अभिनेता रणबीर कपूर को शादी की खबरों के बीच पैपराजी ने किया क्लिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं