देशभक्ति भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले और भारत कुमार के नाम से मशहूर दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और फ़िल्म निर्माता मनोज कुमार का 4 अप्रैल 2025 को 87 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. हालांकि उनकी फ़िल्में आज भी उनके फैंस पसंद करते हैं. हालांकि बहुत कम लोग उनकी पत्नी शशि गोस्वामी के बारे में जानते हैं. दोनों की लवस्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. वह मनोज कुमार के उतार-चढ़ाव में खड़ी रही और उनकी प्रेरक यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
शशि गोस्वामी की कॉलेज के दिनों में पहली बार अभिनेता मनोज कुमार से दिल्ली में मुलाक़ात हुई. 2013 में दिए गए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि पुरानी दिल्ली में एक दोस्त के घर पर पहली बार उन्होंने शशि को देखा. वह पहली नजर में ही शशि से प्यार कर बैठे. उन्होंने कहा था, "भगवान की कसम, मैंने अपने पूरे जीवन में कभी किसी लड़की को बुरे इरादों के साथ नहीं देखा, लेकिन शशि में कुछ ऐसा जादुई था कि मैं अपनी आंखें उसके चेहरे से हटा नहीं पाता था."
करीब डेढ़ साल तक यह कपल एक-दूसरे को दूर से ही देखता था और शायद ही कभी मिला हो. हालांकि धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता मज़बूत होता गया और वे दोस्तों के साथ बाहर जाने लगे. साथ में फ़िल्में देखने लगे. एक-दूसरे के प्रति उनकी पसंद प्यार में बदल गई, विरोध के बावजूद शादी करने का फैसला किया. शादी के बाद शशि गोस्वामी ने लाइमलाइट से दूर रहने का फैसला किया. शुरुआत में, शादी से पहले उन्हें एक्टिंग का प्रस्ताव मिला, लेकिन मनोज कुमार ने उन्हें फिल्मों से दूर रहने की सलाह दी और उन्होंने रेडियो नाटकों में काम करना शुरू कर दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दोनों के दो बेटे विशाल गोस्वामी और कुणाल गोस्वामी हुए. विशाल ने एक फिल्म निर्माता के रूप में काम किया, जबकि कुणाल ने 1981 में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म क्रांति में काम किया. हालांकि वह फिल्मों में खुद को स्थापित नहीं कर पाए. कुणाल गोस्वामी ने कई फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया, लेकिन अपने दिवंगत पिता मनोज कुमार की तरह स्टारडम हासिल करने में असफल रहे.जल्द ही, उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और रेस्तरां बिजनेस में कदम रखा. इस क्षेत्र में उन्हें सफलता मिली और अब वह एक बड़ा नाम हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं