बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र और दिवंगत लीजेंड्री स्टार मनोज कुमार के करीबी रिश्ते के बारे में बात की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "वे दोनों इंडस्ट्री में साथ थे. वे हमेशा हमारे लिए पिता समान रहे हैं और बचपन से ही मैंने उन्हें अपने पिता के साथ देखा है. मेरे पिता का उनसे बहुत अच्छा जुड़ाव था. मैं बस इतना कहूंगा कि उन्होंने जो फिल्में कीं, वे भारत के बारे में थीं और बहुत प्यारी थीं. उन्हीं से देशभक्ति का सिलसिला शुरू हुआ."
सनी ने याद किया कि कैसे उनके पिता ने दिल्ली आने से ठीक पहले उनके साथ एक घटना शेयर की थी. "यहां आने से पहले, पिताजी मुझे बता रहे थे कि जब वे शुरुआती दिनों में मनोज जी के साथ थे तो वे संघर्ष कर रहे थे. जेब में पैसे नहीं होते थे." सनी, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और फिल्म की टीम के साथ 'जाट' प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए दिल्ली में थे. उन्होंने कहा, "जब मनोज जी के पास कुछ पैसे होते थे और वे कपड़े खरीदने जाते थे तो वे मेरे पिताजी से पूछते थे, 'आ लेले धरम, तू वी लेले दो कमीजान.' तो उनके बीच बहुत खूबसूरत रिश्ता था और मुझे लगता है कि वह समय बहुत अच्छा था, वो जमाना वापस नहीं आ सकता."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिग्गज स्टार धर्मेंद्र ने शनिवार (5 अप्रैल) को पुरानी यादों को ताजा करते हुए 'क्रांति' स्टार के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की. थ्रोबैक तस्वीर में दोनों सितारे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. अपने कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा कि वह मनोज कुमार के साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखेंगे. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मनोज, मेरे यार तेरे साथ बीता हर पल बहुत याद आएगा." मनोज कुमार के निधन की खबर सुनने के बाद धर्मेंद्र उनके घर भी गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं