दिग्गज एक्टर और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार (4 अप्रैल) को 87 साल की उम्र में निधन हो गया. पूरी इंडस्ट्री एक आइकन और स्टार के निधन से दुखी है. स्टार और उनकी विरासत की याद में रविवार को मुंबई में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. आमिर खान, जया बच्चन, नील नितिन मुकेश और फरहान अख्तर समेत कई बॉलीवुड सितारे इसमें शामिल हुए. पैपराजी अकाउंट के शेयर किए गए वीडियो में कई सितारे प्रार्थना सभा में शामिल होते दिखाई दिए. आमिर खान दिवंगत स्टार के परिवार का अभिवादन करने के लिए अपनी कार से उतरते देखे गए. उन्होंने इस ग्रे कुर्ता और फेडेड जींस पहनी थी. जया बच्चन सफेद चूड़ीदार सेट में प्रार्थना सभा में पहुंचीं. उन्होंने हाथ जोड़कर परिवार और रिश्तेदारों का अभिवादन किया और एंट्री गेट से अंदर चली गईं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन नजर नहीं आए. हालांकि अमिताभ बच्चन शनिवार(5 अप्रैल) को स्टार के अंतिम संस्कार में मौजूद थे, जहां उन्होंने लेखक सलीम खान से भी मुलाकात की. अमिताभ सलीम खान की ओर बढ़े, जो अपने पुराने साथी को देखकर मुस्कुराए. उन्होंने हाथ मिलाया जबकि अमिताभ ने सलीम का हाथ थामा और चलने लगे. सलीम ने उन्हें बुलाया और दोनों ने एक-दूसरे से थोड़ी बातचीत की और फिर गले मिले. अमिताभ के बेटे-एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी सलीम खान से गले लगकर मुलाकात की.
इस बीच, प्रार्थना सभा में देखे गए कुछ दूसरे सितारों में राकेश रोशन, फरहान अख्तर, कृषिका लुल्ला, नील नितिन मुकेश, ईशा देओल और गायक सोनू निगम शामिल थे.
मनोज कुमार का निधन
मनोज कुमार का शुक्रवार 4 अप्रैल को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे. शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान और तीन तोपों की सलामी के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम और रोटी, कपड़ा और मकान जैसी देशभक्ति फिल्मों की सीरीज में उनके किरदारों के लिए मनोज को उनके फैन्स के बीच 'भारत कुमार' के रूप में जाना जाता था. उनके परिवार में उनके दो बेटे और पत्नी शशि हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं