Manmarziyaan Trailer: 14 सितंबर को रिलीज होगी विक्की कौशल और तापसी पन्नू की फिल्म
नई दिल्ली:
'मनमर्जियां (Manmarziyaan)' का इश्क और बोल्डनेस से भरा ट्रेलर रिलीज हो गया है. अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल और तापसी पन्नू की तिकड़ी दिल जीतने में कामयाब रही है और इनकी लव ट्राइएंगल भी कमाल का लग रहा है. बोल्ड कंटेंट से भरा यह ट्रेलर ऐसे आशिक (विक्की कौशल) की कहानी है, जो रूमी (तापसी पन्नू) से बेइंतेहा प्यार करता है, लेकिन शादी से डरता है. जिम्मेदारी से भाग रहे लवर को छोड़ अब तापसी एक पंजाबी मुंडे रॉबी (अभिषेक बच्चन) से शादी करने के लिए हामी भर देती है. फिल्म का ट्रेलर काफी बोल्ड कंटेंट से भरा हुआ है, इसमें पहली बार साथ नजर आ रहे विक्की कौशल और तापसी पन्नू की हॉट केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है.
Maharshi Teaser: 'महर्षि' बन साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने किया ऐसा काम, ट्विटर पर मचा तहलका...
फिल्म 'मनमर्जियां' के डायलॉग्स आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे. ट्रेलर के आखिर में दिखाया गया है कि तापसी और अभिषेक बच्चन हनीमून पर जाते हैं. जब अभिषेक कंडोम जैसी जरूरी चीज ले जाना भूल जाते हैं, तो तापसी उनकी बुराई अपनी चाची से फोन पर उनके ही सामने करती हैं.
देखें, Trailer...
Sania Mirza ने बेबी बंप के साथ खेला टेनिस, Video शेयर कर बोलीं दिल को छू लेने वाली बात
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित 'मनमर्जियां' 14 सितंबर को रिलीज होगी. इसे अनुराग कश्यप ने फिल्मकार आनंद एल.राय के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह पहली बार है, जब आभिषेक, तापसी और विक्की फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं.
अमिताभ बच्चन के समधी राजन नंदा की प्रेयर मीट; छूटी अभिषेक की हंसी, हुए Troll... देखें Video
'मनमर्जियां' पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है. कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित इस फिल्म से युवा खुद को जोड़ पाएंगे. फिल्म के बारे में तापसी ने एक बयान में कहा था, "इस फिल्म ने सही मायने में हमारे अंदर की खुशी को दर्शाया है. इस फिल्म ने मुझे उन दिनों के याद दिला दी जब मैं अपने परिवार के साथ पंजाब जाती थी और इससे मुझे किरदार से जुड़ने में मदद मिली. मैं इस फिल्म के दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं क्योंकि मैं मानती हूं कि यह फिल्म युवाओं से जुड़ी हुई है."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Manmarziyaan Trailer, Abhishek Bachchan, Taapsee Pannu, Vicky Kaushal