विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2019

Manikarnika में घुड़सवारी के बाद अब बर्फ में जौहर दिखाती नजर आईं कंगना रनौत, Video हुआ वायरल

'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' ने बॉक्स ऑफिस (Manikarnika Box Office collection) पर पिछले पांच दिन में लगभग 52 करोड़ रु. की कमाई कर ली है, और फिल्म की हीरोइन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी कामयाबी का जश्न स्विटजरलैंड में मना रही हैं.

Also Read in
Manikarnika में घुड़सवारी के बाद अब बर्फ में जौहर दिखाती नजर आईं कंगना रनौत, Video हुआ वायरल
मणिकर्णिका (Manikarnika) कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का वीडियो हुआ वायरल
  • कंगना रनौत का वीडियो हुआ वायरल
  • स्विटजरलैंड में स्की करती आईं नजर
  • मणिकर्णिका की कामयाबी से हैं खुश
नई दिल्ली:

'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi)' ने बॉक्स ऑफिस (Manikarnika Box Office collection) पर पिछले पांच दिन में लगभग 52 करोड़ रु. की कमाई कर ली है, और फिल्म की हीरोइन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी कामयाबी का जश्न स्विटजरलैंड के एल्प्स में स्की करके मना रही हैं. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे स्विटजरलैंड में बहुत ही शानदार अंदाज में स्की कर रहे हैं, और कंगना रनौत का ये अंदाज देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. कंगना रनौत बहुत ही मस्ती के साथ स्की कर रही हैं. वैसे भी कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के चंबा की हैं, और बर्फ से तो उन्हें प्यार होगा ही.

सपना चौधरी की मम्मी ने चूल्हे पर बनाईं गर्मागर्म रोटियां, इंटरनेट पर वायरल हुआ Video

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on

सलमान खान की 'वॉन्टेड' गर्ल ने शेयर किया Video, बार-बार देखा जा रहा उनका Cute अंदाज

टीम कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है और लिखा है कि 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi)' की सफलता के बाद कंगना रनौत. वाकई कंगना रनौत ने मणिकर्णिका में झांसी की रानी के किरदार को बहुत ही शिद्दत के साथ निभाया है. कंगना रनौत की इस किरदार के लिए खूब तारीफ भी हो रही है. इतनी मेहनत के बाद थोड़ा आराम तो बनता ही है. 

कपिल शर्मा को बिरयानी खिलाना सानिया मिर्जा को पड़ा था महंगा, कॉमेडी किंग ने कर दिए थे बर्तन गायब- देखें Video

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on

'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही ने Belly Dance से मचाया तहलका, Video हुआ वायरल

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi)' 25 जनवरी को रिलीज हुई है. 'मणिकर्णिका' का बजट लगभग 100-125 करोड़ रु. बताया जाता है. लेकिन फिल्म ने पहले पांच दिन में ही 52 करोड़ रु. का बिजनेस कर लिया है और बताया जाता है कि फिल्म के सैटेलाइट राइट्स भी 30 करोड़ रु. में बिके हैं. इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कोई बहुत बड़ी फिल्म नहीं आ रही है, सिर्फ सोनम कपूर और अनिल कपूर की 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' रिलीज हो रही है. ऐसे में झांसी की रानी की राह और मजबूत हो सकती है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manikarnika The Queen Of Jhansi, Kangana Ranaut, Manikarnika Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com