बॉलीवुड स्टार्स तो लोगों के दिलों पर राज करते ही हैं, इनके हमशक्ल भी कम पॉपुलर नहीं होते. शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन और अजय देवगन तक के हमशक्लों ने सोशल मीडिया पर अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना रखी हैं. हीरोइन्स की हमशक्ल भी इसमें पीछे नहीं हैं. करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट और जूही चावला की हमशक्लों की वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं. लेकिन आज हम जिस एक्ट्रेस की हमशक्ल का वीडियो दिखा रहे हैं, उसे देख आपको सच में झटका लगने वाला है. इस हमशक्ल की आंखें और चेहरा हूबहू राज कपूर की एक्ट्रेस मंदाकिनी से मिलती जुलती है.
मंदाकिनी की हमशक्ल
इंस्टाग्राम पर सामने आए इस वीडियो में मंदाकिनी की हमशक्ल ‘एक राधा, एक मीरा' गाने पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं. इस हमशक्ल के फेशियल एक्सप्रेशन्स और लुक एकदम मंदाकिनी की तरह लग रहे हैं. खासकर उनकी आंखों ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसे देख किसी के लिए ये समझना मुश्किल हो कि ये मंदाकिनी नहीं बल्कि उनकी हमशक्ल है. इस महिला को देख आपको राम तेरी गंगा मैली वाली मंदाकिनी की याद आ जाएगी.
यूजर्स बोले- आंखों का धोखा है क्या?
वीडियो पर 6 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और डेढ़ लाख लाइक्स आए हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए ढेरों यूजर्स ने इस हमशक्ल को हूबहू मंदाकिनी बताया है. एक यूजर ने लिखा, ये तो मंदाकिनी ही है. दूसरे ने लिखा, मंदाकिनी सेम टू सेम. वहीं एक यूजर ने लिखा, आपकी आंखें सच में बेहद खूबसूरत हैं, एकदम मंदाकिनी की तरह. बता दें कि मंदाकिनी की इस हमशक्ल का नाम मौसमी राय है. मौसमी को इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं. उनके पेज पर आपको मंदाकिनी के लुक में कई सारे वीडियोज देखने को मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने तिहाड़ में किया सरेंडर, इस केस की वजह से पहुंचे जेल, जानें क्या है मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं