विज्ञापन

गोवा वेकेशन से ममता कुलकर्णी का वीडियो वायरल, संन्यासी के कपड़े त्यागकर पहनी मॉडर्न ड्रेस, आंखों पर काला चश्मा और टेबल पर बीयर

ममता कुलकर्णी सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव हैं. वह फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट आए दिन शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो दोस्तों के साथ गोवा वेकेशन पर पहुंचीं.

गोवा वेकेशन से ममता कुलकर्णी का वीडियो वायरल, संन्यासी के कपड़े त्यागकर पहनी मॉडर्न ड्रेस, आंखों पर काला चश्मा और टेबल पर बीयर
ममता कुलकर्णी का गोवा वेकेशन वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

90 की स्टार एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में रहती हैं. महाकुंभ में भगवा वस्त्र पहनकर संन्यासी जीवन अपनाने को लेकर वह  सुर्खियों में आई थीं. हाल ही में वह टीवी शो में कमबैक करने के लिए छाई हुई थी, लेकिन अब वह गोवा में हैं. जहां उन्हें मॉर्डन कपड़ों में देखा गया.  बदले अंदाज को देख फैंस हैरान रह गए. कुछ फैंस उन्हें ट्रोल भी करने लगे. 

ममता कुलकर्णी सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव हैं. वह फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट आए दिन शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो दोस्तों के साथ गोवा वेकेशन पर पहुंचीं. जहां वह पूरी मस्ती के मूड में थीं.  शेयर किए गए वीडियो में ममता का मॉडर्न और ग्लैमरस लुक देखने को मिला. वीडियो में वह दोस्तों के साथ बैठी नजर आईं, जहां टेबल पर बीयर से भरा मग भी दिखा.  भगवा वस्त्रों में नजर आने वाली ममता को वेस्टर्न आउटफिट में देख कर फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया. 

उनके कुछ फैंस ने उनके इस अंदाज की तारीफ की तो वहीं कई ट्रोल्स ने उनके पहले वाले संन्यासी लुक कीयाद दिलाई और सवाल किया कि क्या संन्यास से मन भर गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com