विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: धुरंधर 2 की दहाड़, केजीएफ 2- एनिमल को रणवीर सिंह की फिल्म ने पछाड़ा, 5वें दिन 800 करोड़ पार!

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जबकि मंडे कलेक्शन के साथ 750 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. 

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: धुरंधर 2 की दहाड़, केजीएफ 2- एनिमल को रणवीर सिंह की फिल्म ने पछाड़ा, 5वें दिन 800 करोड़ पार!
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ पहले वीकेंड ओपनिंग की. हालांकि मंडे को 5वें दिन कलेक्शन कम रहा. लेकिन इस कलेक्शन ने केजीएफ 2 और एनिमल जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर द रिवेंज ने पहले वीकेंड पर 454 करोड़ की कमाई भारत में हासिल की. जबकि 3 दिन तक 100 करोड़ की कमाई लगातार हासिल की. वहीं 5वें दिन भी यही जलवा देखने को मिला. 

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मंडे को 5वें दिन 65 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. जबकि भारत में 5 दिनों की कमाई और प्रीव्यू कलेक्शन के साथ आंकड़ा 519.12 करोड़ पहुंच गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 541.97 करोड़ पहुंच गई हैं. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 751.97 करोड़ रहा है. 

ये भी पढे़ं- धुरंधर 2 के इस एक्टर को था रिप्लेस होने का डर, बोले- मैंने आदित्य धर को फोन करने के बारे में सोचा 

धुरंधर 2 की अब तक की कमाई

धुरंधर 2 ने प्रीव्यू शोज से 43 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि पहले दिन 102.55 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. दूसरे दिन यह आंकड़ 80.72 करोड़ रहा. तीसरे दिन फिल्म की कमाई 113 करोड़ पहुंचा. जबकि चौथे दिन कमाई 114.85 करोड़ रही है. 

 धुरंधर 2 ने इन फिल्मों को पछाड़ा 

धुरंधर 2 सबसे जल्दी 500 करोड़ की कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने पुष्पा 2 और बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है. वहीं बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन, जो 2017 में 511 करोड़ था. वह भी धुरंधर 2 ने तोड़ दिया है. इतना ही नहीं केजीएफ चैप्टर 2 (434 करोड़) को भी धुरंधर 2 ने पछाड़ा है. 

ये भी पढे़ं- 42 की एक्ट्रेस को दिल दे बैठा था ये सुपरस्टार, पहली शादी से 4 बच्चों से मांगी थी शादी की इजाजत, कहा- मुझे पता है कि तुम उनसे उतना प्यार नहीं कर सकते

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com