विज्ञापन

शाहरुख खान की दीवाना और DDLJ इस फ्लॉप हीरो को हुई थीं ऑफर, किंग खान की बदली किस्मत और आज तक स्ट्रगल कर रहा है वो एक्टर

जिस एक्टर की हम यहां बात कर रहे हैं वो एक ऐसा एक्टर जो आजतक स्ट्रगल ही कर रहा है. सलमान खान ने भी एक मौका दिलाया लेकिन वो भी इनकी किस्मत नहीं बदल पाया.

शाहरुख खान की दीवाना और DDLJ इस फ्लॉप हीरो को हुई थीं ऑफर, किंग खान की बदली किस्मत और आज तक स्ट्रगल कर रहा है वो एक्टर
अरमान कोहली 23 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं
Social Media
नई दिल्ली:

साल 2002 में सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई जिसने अक्षय कुमार, सनी देओल, सुनील शेट्टी और मनीषा कोइराला जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी से खूब सुर्खियां बटोरीं. इस भारी-भरकम स्टारकास्ट के बावजूद, फिल्म का केंद्र बिंदु ये सुपरस्टार्स नहीं थे. पूरी कहानी एक ऐसे अभिनेता के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जिसे बड़े पर्दे पर फिर से स्थापित करने की कोशिश की जा रही थी.

यह फिल्म थी निर्देशक राजकुमार कोहली की 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी'. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह धराशाई हो गई लेकिन बाद में टीवी पर काफी देखी गई थी. इस फिल्म के जरिए निर्देशक राजकुमार कोहली ने अपने बेटे के डूबते करियर को सहारा देने के लिए अपनी पूरी पूंजी और प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी थी. फिल्म में 'इच्छाधारी नाग' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि अरमान कोहली थे.

मां-बाप हिट लेकिन बेटा रहा स्ट्रगलर

अरमान कोहली का जन्म 23 मार्च 1972 को हुआ था. उनके पिता, राजकुमार कोहली, 70 और 80 के दशक के बॉलीवुड के एक ऐसे दिग्गज निर्माता-निर्देशक थे, जिनका नाम ही फिल्म हिट होने की गारंटी माना जाता था. 'नागिन' और 'जानी दुश्मन' जैसी मल्टी-स्टारर फिल्मों के शहंशाह और अरमान कोहली के पिता राजकुमार कोहली ने पूरी इंडस्ट्री पर राज किया. वहीं, अरमान कोहली की मां, निशि कोहली, अपने समय की एक बेहद खूबसूरत और प्रतिष्ठित अभिनेत्री थीं, जिन्होंने हिंदी और पंजाबी सिनेमा में अपनी गहरी छाप छोड़ी थी.

यह भी पढ़ें: धुरंधर के इस सीन की शूटिंग के बाद फूट-फूट कर रोए थे रणवीर सिंह, वजह जान कहेंगे सच्चा देशभक्त है ये एक्टर

अरमान कोहली का बचपन ऐसे माहौल में बीता जहां कैमरे, लाइट्स और राज कपूर से लेकर धर्मेंद्र तक जैसे सुपरस्टार्स उनके घर के आंगन का हिस्सा थे. उन्हें कभी ऑडिशन की कतारों में धक्के नहीं खाने पड़े. उनके लिए उनके पिता ही उनके सबसे बड़े फाइनेंसर, डायरेक्टर और गॉडफादर थे.

Latest and Breaking News on NDTV

गुस्से की वजह से फिल्म से निकाले गए, शाहरुख की बदली किस्मत

1992 में उन्हें दिव्या भारती के अपोजिट फिल्म 'दीवाना' ऑफर हुई. उन्होंने शूटिंग शुरू भी की, लेकिन सेट पर अपने अत्यधिक गुस्सैल स्वभाव और निर्माताओं के साथ विवाद के कारण वह फिल्म से बाहर हो गए. उनकी जगह शाहरुख खान को मौका दिया गया. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और शाहरुख रातों-रात स्टार बन गए.

इसके बाद अब्बास-मस्तान ने उन्हें 'बाजीगर' में लीड रोल ऑफर किया. अरमान कोहली ने यह कहकर इनकार कर दिया कि वह शुरुआत में ही कोई 'ग्रे शेड' या विलेन का रोल नहीं करेंगे. यह रोल भी शाहरुख खान की झोली में गया और इतिहास रच दिया.

DDLJ को किया रिजेक्ट

1995 में आदित्य चोपड़ा ने जब उन्हें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) में काजोल के मंगेतर (कुलजीत) का रोल ऑफर किया. अरमान कोहली ने कहा कि वे सिर्फ लीड हीरो का रोल करते हैं. बाद में यह रोल यह रोल परमीत सेठी ने किया.

ठुकराई ब्लॉकबस्टर फिल्में

अरमान जिन फिल्मों को ठुकरा रहे थे, वे बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन रही थीं और उनके पिता उन्हें जिन फिल्मों में ('विरोधी', 'औलाद के दुश्मन') लगातार लॉन्च और री-लॉन्च कर रहे थे, वे बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही थीं.

डेब्यू से शुरू हुआ स्ट्रगल आज तक नहीं हुआ खत्म!

1992 में 'विरोधी' से डेब्यू करने के बाद अरमान ने 'अनाम', 'कोहरा', 'जुआरी' जैसी कई फिल्में कीं, जो फ्लॉप रहीं. 1997 में उनके पिता ने सनी देओल और सुनील शेट्टी जैसे बड़े सितारों का सहारा लेकर 'कहर' बनाई, जिसने थोड़ी बहुत कमाई की लेकिन अरमान कोहली को स्टार नहीं बना सकी.

यह भी पढ़ें: चोली के पीछे क्या है से पहले देवआनंद का ये गाना हुआ था दूरदर्शन पर बैन, टीवी पर फिल्म तो चली लेकिन काट दिया गया गाना

2015 में सलमान खान की सिफारिश पर उन्हें 'प्रेम रतन धन पायो' में एक शानदार नेगेटिव रोल मिला. फिल्म सुपरहिट रही, लेकिन उनके करियर को नया आयाम नहीं मिल सका. 2013 में अरमान कोहली ने रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 7' में कदम रखा. यह शो उनके लिए एक वरदान भी था और एक अभिशाप भी. जनता ने पहली बार अरमान को बिना स्क्रिप्ट के देखा.

बिग बॉस में दिखा गुस्से का नया लेवल

शो में उनका गुस्सा, सह-प्रतियोगियों (जैसे वीजे एंडी और कुशल टंडन) के साथ भयंकर लड़ाई और गालियां चर्चा का विषय बन गईं. तनीषा मुखर्जी के साथ उनके रोमांस ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इस शो का सबसे विवादित पल तब आया जब उनका ब्रिटिश-भारतीय मॉडल सोफिया हयात के साथ हिंसक विवाद हो गया. सोफिया की पुलिस शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने बिग बॉस के सेट (लोनावाला) पर जाकर अरमान को नेशनल टेलीविजन पर गिरफ्तार कर लिया. इस घटना ने हमेशा के लिए उनकी छवि एक 'एंग्री और अस्थिर' व्यक्ति के रूप में पुख्ता कर दी. अरमान कोहली फिलहाल 'वी एनॉरटेन' के सीईओ हैं और भविष्य में निर्देशन में कदम रखने की योजना बना रहे हैं.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com