बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘धुरंधर 2' का जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है, जहां हर तरफ इसी फिल्म की चर्चा है और बड़े स्टार्स की मौजूदगी ने माहौल पूरी तरह गर्म कर रखा है. तो वहीं इसी शोर-शराबे के बीच एक मलयालम फिल्म ‘आडू 3' खामोशी से एंट्री मारकर सबको चौंका रही है. बिना ज्यादा हाइप के आई इस फिल्म ने अपने दमदार कंटेंट के बल पर दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. करीब 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 85 करोड़ की कमाई कर ली है और अभी भी थिएटर में मजबूती से टिकी हुई है. ये फिल्म धुरंधर 2 के साथ 19 मार्च को ही रिलीज हुई थी.
कम बजट, बड़ी कमाई का गेम
‘आडू 3' ने साबित कर दिया है कि अगर कहानी में दम हो और ऑडियंस से कनेक्शन बन जाए, तो बड़े बजट की जरूरत नहीं पड़ती. रिलीज के शुरुआती दिनों से ही फिल्म ने अच्छी पकड़ बना ली थी और धीरे-धीरे इसकी कमाई बढ़ती चली गई. खास बात ये रही कि ‘धुरंधर 2' जैसी दमदार फिल्म के बीच भी इसने अपनी जगह बना ली.
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 की टिकट नहीं मिल रही तो बिना पैसे खर्च किए देख डालें ये फिल्में, OTT पर होने जा रहा मनोरंजन का धमाका

कहानी में है अलग ट्विस्ट
फिल्म की कहानी इसे और दिलचस्प बनाती है. इसमें एक साथ तीन टाइमलाइन दिखाई गई हैं, जिसमें पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर एक साथ चलते हैं. कहानी शाजी पप्पन और उसकी गैंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर टाइमलाइन में अलग-अलग अवतार देखने को मिलते हैं. यही ट्विस्ट फिल्म को मजेदार और थोड़ा अलग बनाता है.

स्टार कास्ट और डायरेक्शन
फिल्म को मिधुन मैनुअल थॉमस ने डायरेक्ट किया है. इसमें जयसूर्या, विजय बाबू और सनी वेन जैसे कलाकार नजर आते हैं. सभी कलाकारों ने अपने किरदार को अच्छे से निभाया है, जिससे फिल्म की एनर्जी बनी रहती है. IMDb पर इसे 7.0 की रेटिंग मिली है, जो इसके लिए पॉजिटिव इंडिकेशन माना जा रहा है. कुल मिलाकर ‘आडू 3' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर एक अंडरडॉग हिट बनकर सामने आई है.
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 में आदित्य धर से हो गई बड़ी गलती, खुद ही भूल गए पार्ट में क्या दिखाया और पार्ट 2 में हो गई मिस्टेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं