विज्ञापन

धुरंधर 2 की टिकट नहीं मिल रही तो बिना पैसे खर्च किए देख डालें ये फिल्में, OTT पर होने जा रहा मनोरंजन का धमाका

इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर डेयरडेविल का नया सीजन, ओ रोमियो का रोमांस और मर्दानी 3 का एक्शन समेत कई दमदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो आपके वीकेंड को पूरी तरह एंटरटेनिंग बना देंगी.

धुरंधर 2 की टिकट नहीं मिल रही तो बिना पैसे खर्च किए देख डालें ये फिल्में, OTT पर होने जा रहा मनोरंजन का धमाका
इस वीकएंड OTT पर आ रही हैं अलग अलग वैरायटी की एंटरटेनिंग फिल्में
Social Media
नई दिल्ली:

OTT की दुनिया इस हफ्ते फुल ऑन एंटरटेनमेंट मोड में है. थिएटर के बाद अब घर बैठे मजा लेने का असली टाइम शुरू हो गया है. इस बार अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी फिल्में और सीरीज आ रही हैं, जो आपको स्क्रीन से चिपकाए रखेंगी. कहीं सुपरहीरो का तड़का है, कहीं रोमांस की फीलिंग, तो कहीं देसी कहानी का असली रंग. अगर आप भी सोच रहे हैं कि वीकेंड पर क्या देखें तो टेंशन छोड़ दीजिए, क्योंकि इस हफ्ते का OTT लाइनअप हर मूड के हिसाब से परफेक्ट है.

डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2 (Daredevil: Born Again Season 2)

सुपरहीरो कंटेंट पसंद करने वालों के लिए ये सीजन किसी ट्रीट से कम नहीं है. 24 मार्च 2026 से स्ट्रीम होने वाली ये सीरीज इस बार और ज्यादा डार्क और इंटेंस अंदाज में नजर आएगी. खास बात ये है कि इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत कई भाषाओं में देखा जा सकेगा, जिससे इसका मजा और बढ़ जाता है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 में आदित्य धर से हो गई बड़ी गलती, खुद ही भूल गए पार्ट में क्या दिखाया और पार्ट 2 में हो गई मिस्टेक

ओ रोमियो (O Romeo)

रोमांस और ड्रामा का शानदार कॉम्बो लेकर आ रही ये फिल्म 27 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होगी. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी इसमें खास नजर आएगी. शुरुआत में इसे रेंट पर देखा जा सकेगा और बाद में ये फ्री स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. कहानी में इमोशन और ट्विस्ट दोनों का अच्छा बैलेंस देखने को मिलेगा. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: O romeo

काट्टान (Kaattaan)

विजय सेतुपति स्टारर ये तमिल सीरीज एक अलग ही दुनिया में ले जाती है. गांव की पृष्ठभूमि और रॉ कहानी इसे खास बनाती है. 27 मार्च से स्ट्रीम होने वाली इस सीरीज का तेलुगु वर्जन भी आएगा, जिससे ज्यादा दर्शक इसे एन्जॉय कर पाएंगे. ये जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

सम्प्रदायिनी सुप्पिनी सुद्धापूसानी (Sampradayini Suppini Suddapoosani)

थिएटर में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई ये फिल्म अब OTT पर अपनी किस्मत आजमाने आ रही है. 26 मार्च से स्ट्रीम होने वाली ये क्राइम कॉमेडी ड्रामा हल्की-फुल्की एंटरटेनमेंट के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकती है. कई बार ऐसी फिल्में OTT पर ज्यादा पसंद आ जाती हैं. ये ईटीवी विन पर देखी जा सकती है.

मर्दानी 3 (Mardaani 3)

रानी मुखर्जी की ये फिल्म एक बार फिर दमदार एक्शन और सस्पेंस लेकर आ रही है. 27 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में क्राइम स्टोरी के साथ मजबूत मैसेज भी देखने को मिलेगा. हालांकि ये तेलुगु में उपलब्ध नहीं होगी, लेकिन इसका थ्रिल आपको बांधे रखेगा. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: 79 की अरुणा ईरानी ने 'कलियों का चमन' पर किया जोरदार डांस, वीडियो देख कहेंगे समय बदला है टैलेंट नहीं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ott Releases This Week, Mardaani 3, OTT Release This Week, Mardaani 2 OTT Release, O Romeo Ott Release Date, Daredevil: Born Again Season 2 OTT Release Date, OTT Movies Releasing This Week
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com