विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

घर से निकाले जाने की बात को मल्लिका शेरावत ने दी सफाई, जानें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को लेकर मीडिया में चौंका देने वाली खबर आई है.

घर से निकाले जाने की बात को मल्लिका शेरावत ने दी सफाई, जानें क्या है पूरा मामला
  • खबर की माने तो पेरिस में मौजूद है मल्लिका का फ्लैट
  • पैसा न दे पाने की वजह से मल्लिका को निकाला बाहर
  • मल्लिका ने इस बात को सिरे से नकार दिया
नई दिल्ली: बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को लेकर मीडिया में चौंका देने वाली खबर आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मल्लिका और उनके फ्रेंच बॉयफ्रेंड को पेरिस में मौजूद अपार्टमेंट से पैसे न दे पाने की वजह से बाहर निकाल दिया गया. इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि मल्लिका को जवाब देना पड़ गया. इतना ही नहीं उन्होंने इस बात को गलत बताते मजाक भी उड़ाया. मल्लिका ने ट्विटर पर लिखा कि कुछ मीडिया का कहना है कि मेरा पेरिस में अपार्टमेंट है. यह बिल्कुल भी सच नहीं है. यदि किसी ने मुझे अपार्टमेंट डोनेट किया है तो कृपया मुझे इसका पता भेज दें.

पढ़ें: Cannes Film Festival: दीपिका के बाद मल्लिका शेरावत ने बिखेरे रेड कारपेट पर जलवे

खबर की माने तो मल्लिका शेरावत और उनके बॉयफ्रेंड साइरिल ऑक्सनफैंस ने पेरिस के टोनी 16 एरांडिस्मेंट में फ्लैट लिया हुआ है, जिसका किराया 80,000 यूरो यानी 64 लाख रुपए बाकी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो वकीलों का कहना है कि पिछले साल मल्लिका और साइरिल के अपार्टमेंट बिल्डिंग की लॉबी में हमला हुआ था.

हालांकि, मल्लिका के वकील ने अदालत को यह बताया कि लूट और हमले की वजह से दोनों ही अस्थायी वित्तीय कठिनाइयों में हैं. तो वहीं मकान मालिक के वकील ने कहा कि मल्लिका और साइरिल आसानी से किराए का भुगतान कर सकते हैं. 

VIDEO: आइए मिलते हैं इच्छाधारी नागिन से


फिलहाल मल्लिका ने पेरिस में मौजूद अपार्टमेंट को लेकर ट्विटर पर ट्वीट करते हुए सिरे से नकार दिया है और यह कह चुकीं है कि पेरिस में अपार्टमेंट होने की पीछे कोई सच्चाई नहीं है. अगर किसी ने मुझे डोनेट किया है तो कृपया मुझे इसका पता भेज दें.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mallika Sherawat, Paris Flat, Cyrille Auxenfans, Paris Apartment, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com