विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

मलाइका अरोड़ा ने यूं किया 'भुजंगासन', खूब देखा जा रहा Video

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

Also Read in
मलाइका अरोड़ा ने यूं किया 'भुजंगासन', खूब देखा जा रहा Video
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहती हैं और साथ-साथ लोगों को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं. सोशल मीडिया पर फिर से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो दर्शकों को 'भुजंगासन' (Bhujangasana) करने का सही तरीका बता रही हैं. उनका यह वीडियो टिकटॉक (TikTok Video) पर ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी चौधरी (Sophie Choudry) ने अपने टिकटॉक अकाउंट पर शेयर किया है. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

फुटपाथ पर गाना गाती दिखीं एक और 'रानू मंडल', जमकर वायरल हो रहा है Video

देखें VIDEO

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इस वीडियो में बहुत आसानी से 'भुजंगासन' (Bhujangasana) करती दिख रही हैं. इस वीडियो पर फैन्स के जोरदार रिएक्शन आ रहे हैं. मलाइका अरोड़ा के टिकटॉक वीडियो (Malaika Arora TikTok Video) वैसे भी धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं. मलाइका अरोड़ा अपने वर्कआउट के वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं. 

सपना चौधरी ने साड़ी पहन स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फोटो और वीडियो के अलावा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है. यहां तक कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर उनके लिए फोटो शेयर कर अपना प्यार भी जताया था. लेकिन दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई बात नहीं की है. मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर वह और अर्जुन कपूर शादी करते हैं तो वह इस बारे में लोगों को बताने से बिल्कुल नहीं कतराएंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Video, Malaika Arora TikTok Video, Bhujangasana, TikTok Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com