विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2021

Malaika Arora ने कुकिंग करते हुए शेयर की Photo, फैंस ने पूछा- अर्जुन की शर्ट...

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वे कुकिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में मलाइका का लुक भी देखने लायक है.

Malaika Arora ने कुकिंग करते हुए शेयर की Photo, फैंस ने पूछा- अर्जुन की शर्ट...
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने शेयर की फोटो
  • मलाइका अरोड़ा ने शेयर की वीडियो
  • कुकिंग करती आईं नजर
  • अर्जुन कपूर को कर रही हैं डेट
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) योग और फिटनेस में तो परफेक्ट हैं ही, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वे कुकिंग में भी मास्टर हैं. मलाइका अरोड़ा ने कुकिंग करते हुए अपनी कई तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इसी कड़ी में एक्ट्रेस की एक और फोटो वायरल होने लगी है, जिसमें वे कुकिंग करते दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में मलाइका का लुक भी देखने लायक है. फोटो में उन्होंने सफेद और नीले रंग की एक ओवरसाइज़ शर्ट पहनी हैं और कुछ खा रही हैं. फोटो को शेयर करते हुए मलाइका (Malaika Arora) ने कैप्शन दिया है, “कुछ बहुत अच्छा पक रहा है और इसे आप लोगों से शेयर करने का मुझसे इंतजार नहीं हो रहा. वैसे कोई गेस कर सकता है क्या?”.

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Instagram) की इस फोटो पर फैंस कमेंट्स के जरिये गेस करने की कोशश कर रहे हैं कि आखिर मलाइका इतने स्टाइलिश अवतार में पका क्या रही हैं. फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी मलाइका (Malaika Arora) की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं. सोफी चौधरी का कमेंट आया है, “प्रोफेशनल टेस्टर की जरूरत है? बस एक फ्लोर ऊपर आ जाओ”. वहीं, कुछ लोगों का ध्यान मलाइका की डिश से हटकर उनकी शर्ट पर जा रहा है और वे पूछ रहे हैं कि कहीं उन्होंने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की तो शर्ट नहीं पहनी है.

बात करें पर्सनल लाइफ की तो मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Family) बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. अरबाज़ खान से तलाक लेने के बाद मलाइका ने अर्जुन को डेट करना शुरू किया था. मलाइका और अरबाज़ का अरहान कपूर (Malaika Arora Son) नाम का एक बेटा भी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Cooking, Malaika Arora Cooking Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com