विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2021

Malaika Arora ने शेयर की Photo, फैन्स को दिया मैसेज- घर पे रहो...

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वह ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. इस फोटो के साथ मलाइका ने एक खास मैसेज भी दिया है.

Malaika Arora ने शेयर की Photo, फैन्स को दिया मैसेज- घर पे रहो...
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने शेयर की ग्लैमरस फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वह ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. इस फोटो में मलाइका अरोड़ा ने कार में ईयर फोन्स पहन रखे हैं और ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Photo) ने इस फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और इसके साथ हई उन्होंने कोरोना वायरस (Corona Cases in India) को लेकर एक मैसेज भी अपने फैन्स को दिया है. मलाइका अरोड़ा ने अपनी इस फोटो के साथ लिखा है, 'घर पे रहो.'

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कुछ समय पहले ही कोरोना वायरस की वैक्सीन (Corona Vaccine) ली है. उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने की फोटो भी शेयर की थी. हालांकि मलाइका अरोड़ा भी कोरोना वायरस से कुछ समय पहले संक्रमित हो चुकी हैं. 

बता दें कि देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने कहर बरपा रखा है. लगातार कोरोना के मामलों में उछाल आ रहा है और भारत दुनिया में रोजाना आने वाले कोरोना मामलों में टॉप पर आ गया है. पिछले 24 घंटे में 1,26,789 नए केस दर्ज हुए हैं. इस तरह कोरोना भारत में पूरी तरह बेकाबू हो चुका है जबकि इस दौरान 685 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है. कोरोना के मामलों में आए उछाल के बाद देश के कई हिस्सों में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया है जबकि महाराष्ट्र में वीकेंड पर लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. 

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Photo, Corona Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com