बिग बॉस 20 के लिए इंतजार खत्म, जियोहॉटस्टार और कलर्स ने आज बिग बॉस हिंदी सीजन 20 का टीजर जारी किया, जिसमें दर्शकों को इस खास सीजन की पहली झलक दिखाई गई. यह सीजन 6 सितंबर से शुरू हो रहा है. एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए, सलमान खान अपने खास अंदाज में होस्ट के तौर पर लौट रहे हैं. वे एक शानदार घोड़े के साथ जबरदस्त एंट्री करते हैं और एक रहस्यमयी बात कहते हैं: "जो करण-अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस, में होगा... तथास्तु!" टीजर में एक हल्की सी विजुअल हिंट भी है, जो दर्शकों में इस बात को लेकर एक्साइटमेंट जगाती है कि इस सीजन में क्या-क्या होने वाला है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नए सीजन के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा, "बिग बॉस का हर सीजन एक नया गेम, नए समीकरण और अन एक्सपेक्टेड मोड़ लेकर आता है. लेकिन इस सीजन में एक ऐसा रहस्य है जो इसे पहले देखे गए किसी भी सीजन से बिल्कुल अलग बनाता है. पहली हिंट पहले ही सामने आ चुकी है, बस आपको उसे ध्यान से देखने की जरूरत है. टीजर तो बस शुरुआत है, और मैं यह देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं कि जब बिग बॉस हिंदी सीजन 20 शुरू होगा, तो दर्शक कैसे सुरागों को जोड़कर इस मिस्ट्री को समझेंगे."
बता दें कि बिग बॉस छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो है. इसके तर्ज पर कई शो शुरू हुए लेकिन फैन्स के दिल से ओजी बिग बॉस की जगह हिला पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा लगता है. यही वजह है कि इसके बीस सीजन आ चुके हैं और हर सीजन पिछले से ज्यादा कामयाब और पॉपुलर होकर निकलता है. पिछले सीजन की यानी कि बिग बॉस-19 की बात करें तो इस सीजन टीवी स्टार गौरव खन्ना इस शो के विनर रहे थे.
यह भी पढ़ें: राम कपूर किस नीयत से करते थे किस? लॉक अप 2 से बाहर निकलते ही आकांक्षा चौधरी के खुलासे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं