विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2020

Malaika Arora ने राघव जुयाल के साथ किया रोमांटिक डांस, Video में दिखी दोनों की शानदार केमिस्ट्री

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर डांसर राघव जुयाल (Raghav Juyal) के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं.

Malaika Arora ने राघव जुयाल के साथ किया रोमांटिक डांस, Video में दिखी दोनों की शानदार केमिस्ट्री
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने राघव जुयाल (Raghav Juyal) के साथ किया रोमांटिक डांस
  • मलाइका अरोड़ा ने राघव जुयाल के साथ किया रोमांटिक डांस
  • डांस के दौरान दिखी कलाकारों की जबरदस्त केमिस्ट्री
  • मलाइका और राघव का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. एक्ट्रेस अकसर अपनी फोटो और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके लुक्स और स्टाइल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में भी रहते हैं. इन दिनों एक्ट्रेस इंडियाज बेस्ट डांसर (India's Best Dancer) जज कर रही हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर डांसर राघव जुयाल (Raghav Juyal) के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने राघव जुयाल के साथ स्लो-मोशन स्टेप भी किया, जिसे देखकर वहां मौजूद जज ने भी खूब तालियां बजाईं. 

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और राघव जुयाल (Raghav Juyal) का यह वीडियो इंडियाज बेस्ट डांसर के फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं, दोनों के डांस को देखकर फैंस ने भी कमेंट के जरिए उनकी खूब तारीफें की हैं. वीडियो में डांस से इतर मलाइका अरोड़ा का ब्लैक ड्रेस में लुक भी काफी कमाल का लग रहा है. ब्लैक ड्रेस के साथ ग्रीन नेकलेस में मलाइका का लुक जबरदस्त लग रहा है. उनका डांस देख वहां मौजूद गीता कपूर ने भी खूब चियर की. इसके अलावा भी मलाइका और राघव के डांस से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. 

बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) पाई गई हैं. हालांकि, उनकी तबीयत ठीक है. इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए दी है. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह डॉक्टर के निर्देशानुसार घर पर ही क्वारंटीन हैं और सभी निर्देशों का भी पालन कर रही हैं. इसके साथ ही मलाइका ने पोस्ट में फैंस से भी सुरक्षित रहने का आग्रह किया है, साथ ही फैंस को धन्यवाद भी कहा है. बता दें कि मलाइका अरोड़ा से पहले एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Dance, Malaika Arora Dance Video, Raghav Juyal, Raghav Juyal Video, Raghav Juyal Dance With Malaika Arora
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com