विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2017

ये हैं मलाइका अरोड़ा की Look-Alike, बोल्ड फोटोशूट से फैला रहीं सनसनी

साउथ की 'मलाइका अरोड़ा' यानी एक्ट्रेस हिना पांचाल ने हाल में ही अपना हॉट फोटोशूट कराया है. हिना की ये तस्वीरें इंडस्ट्री में काफी सनसनी फैला रही हैं.

ये हैं मलाइका अरोड़ा की Look-Alike, बोल्ड फोटोशूट से फैला रहीं सनसनी
मलाइका अरोड़ा.
  • ये हैं साउथ की 'मलाइका अरोड़ा'
  • हिना पांचाल का बोल्ड फोटोशूट वायरल
  • फोटोशूट में दिखा हिना का सिजलिंग अवतार
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा भले ही 44 साल की हो चुकी हैं, लेकिन असल में वह 20 साल की लगती हैं. जहां मलाइका फिलहाल अपनी गर्लगैंग के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने में बिजी हैं. वहीं, उनकी हमशक्ल हिना पांचाल अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. साउथ की 'मलाइका अरोड़ा' यानी एक्ट्रेस हिना पांचाल ने हाल में ही अपना हॉट फोटोशूट कराया है. हिना की ये तस्वीरें इंडस्ट्री में काफी सनसनी फैला रही हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का हॉट एंड बोल्ड अवतार नजर आ रहा है. सभी तस्वीरों में हिना बहुत ही गॉर्जियस दिख रही हैं.
 
mallaika
हिना पांचाल

मलाइका अरोड़ा की क्रिसमस पार्टी में करीना कपूर ने बिखेरे जलवे, देखें Inside Photos​
 
ताजा तस्वीरों में हिना बहुत हॉट लग रही हैं. तस्वीरों में काफी हद तक उनका चेहरा मलाइका अरोड़ा से मिलता-जुलता लग रहा है. गौरतलब है कि हिना पांचाल हिंदी, तमिल और तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम है. हिना ने ज्यादा फिल्में तो नहीं की, लेकिन उन्होंने कई फिल्मों में आइटम डांस किया है जिन्होंने काफी चर्चा बटोरी है. हिना को बॉम्बे टाइम्स मैगजीन ने आइटम गर्ल्स की लिस्ट में 7वां स्थान दिया है. उन्होंने हुक्का, मोहल्ला, बेबो बेबो, राजू ओ राजू, बोगन जैसे आइटम सॉन्ग किए हैं. बता दें कि 2015 में फोर्ब्स इंडिया की 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में भी हिना पांचाल को शामिल किया गया था. 

VIDEO: करीना कपूर से खास मुलाकात


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com