विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2021

मलाइका अरोड़ा की ग्लैमरस तस्वीरें देख फैंस भी हुए हैरान, पूछा- मैडम खाने में क्या खाती हो जो इतना...

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने हाल ही में कई बेहतरीन तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं. फैंस ही नहीं सेलेब्स भी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा की ग्लैमरस तस्वीरें देख फैंस भी हुए हैरान, पूछा- मैडम खाने में क्या खाती हो जो इतना...
वायरल हुईं मलाइका अरोड़ा की इन ग्लैमरस तस्वीरें
  • सोशल मीडिया पर छाईं मलाइका अरोड़ा
  • फैंस ने पूछा फिटनेस का राज
  • मॉडल ऑफ द ईयर' सीजन 2 में आ रही हैं नजर
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने फैंशन और स्टाइल को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में बनी रहती हैं. वे बेहतरीन डांसर, मॉडल बिजनेस वुमेन और फिटनेस फ्रीक भी हैं.  47 साल की हो चुकी मलाइका ने अपनी पर्सनालिटी को काफी मेनटेन किया है. उनके फॉलोअर्स उनके स्टाइल को फॉलो करना पसंद करते हैं. हाल ही में मलाइका ने बेहद ही ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं. फैंस भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर छाईं मलाइका अरोड़ा
हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. इस तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने Boysenberry कलर का ऑफशोल्डर जंपसूट पहना हुआ है. वहीं खुले बाल और उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है. फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'सो ब्यूटिफुल' वहीं दूसरे ने कहा- 'खाने में क्या खाती हो जो इतना फिट हो' फिलहाल तो मलाइका की इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है.


आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. मलाइका (Malaika Arora Instagram) को इंस्टाग्राम पर 13.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.  मलाइका अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में बनी रहती हैं.  'मुन्नी बदनाम हुई', 'छैयां छैयां' जैसे कई हिट गानों ने मलाइका अरोड़ा को पॉपुलर बना दिया. मलाइका अब जल्द  ही 'मॉडल ऑफ द ईयर' सीजन 2 रियलियी शो में भी नजर आने वाली हैं.   



 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Age, Malaika Arora Viral Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com