विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2022

अरबाज से तलाक की बात पर इमोशनल हुईं मलाइका अरोड़ा तो फराह खान बोलीं- तुम तो रोते हुए भी खूबसूरत लगती हो

मलाइका अरोड़ा का नया शो 'मूविंग इन विद मलाइका' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आज रिलीज हो गया है. लेकिन इसके एक प्रोमो की खूब चर्चा है जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही हैं.

अरबाज से तलाक की बात पर इमोशनल हुईं मलाइका अरोड़ा तो फराह खान बोलीं- तुम तो रोते हुए भी खूबसूरत लगती हो
मलाइका अरोड़ा हुईं इमोशनल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने ओटीटी पर डेब्यू कर लिया है. दरअसल, उनका रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. मलाइका अरोड़ा ने इसी का टीजर अपने इंस्टाग्राम पेज पर जारी किया है, जिसमें वह अरबाज खान से तलाक होने और फराह खान के साथ अपनी लाइफ से जुड़े फैसलों के बारे में खुलकर बातें करती हुई दिख रही हैं. मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े नए पहलू शो के जरिए फैन्स के साथ शेयर करती नजर आएंगी.

टीजर की बात करें तो मलाइका अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर के साथ-साथ फराह खान के साथ मिलकर बातें करती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान वह कुछ पलों के लिए मलाइका अरोड़ा काफी इमोशनल हो जाती हैं. दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान के साथ तलाक के बारे में बात की. साथ ही अपनी लाइफ से जुड़े फैसलों को याद करते हुए इमोशनल हो गईं. वीडियो में फराह से अपने पास्ट की बात करते हुए मलाइका कहती हैं, 'मैंने अपनी जिंदगी में जो भी फैसला लिए वह सब सही थे.' इसके बाद एक्ट्रेस अपने आंसू पोंछते हुए नजर आती हैं, जिस पर फराह कहती हैं कि 'तुम तो रोते हुए भी खूबसूरत लगती हो'. फराह के इस कमेंट पर दोनों हंसते हुए नजर आती हैं.

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक इंडस्ट्री के शॉकिग खबरों में से एक था. साल 1998 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से मलाइका अरोड़ा की शादी हुई थी, जिसके 18 साल बाद यानी 2017 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था. हालांकि कुछ समय बाद मलाइका और एक्टर अर्जुन कपूर की डेटिंग की खबरें आई थीं, जिसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को कबूला था. वहीं अरबाज खान भी मॉडल जियोर्जिया एंड्रियानी संग डेटिंग के चलते सुर्खियों में रहते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Update, Malaika Arora Show, Malaika Arora Song, Chaiyya Chaiyya Song, Farah Khan, Shilpa Shetty, Malaika Arora News, Malaika Arora Shahrukh Song, Malaika Arora Item Song, Malaika Arora Divorce, Malaika Arora Boyfriend, Malaika Arora Ex Husband, Malaika Arora Husband, Moving In With Malaika, Arjun Kapoor, Arbaaz Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com