विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2020

Malaika Arora के जन्मदिन पर Photo शेयर कर अर्जुन कपूर ने यूं दी बधाई, इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह पीच कलर की हूडी और ट्राउजर में नजर आ रही हैं.

Malaika Arora के जन्मदिन पर Photo शेयर कर अर्जुन कपूर ने यूं दी बधाई, इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने दी जन्मदिन की बधाई
  • मलाइका अरोड़ा ने मनाया 47वां जन्मदिन
  • एक्ट्रेस के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने शेयर की तस्वीरें
  • मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर ने कहा "फूल..."
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर डांसर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस भी उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच लोगों को इस बात का इंतजार था कि खुद अर्जुन कपूर उन्हें जन्मदिन पर कैसे बधाइयां देते हैं. हालांकि, लोगों का यह इंतजार अब खत्म हो चुका है. अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह पीच कलर की हूडी और ट्राउजर में नजर आ रही हैं. मलाइका के साथ फोटो में उनका डॉगी भी नजर आ रहा है. 

2540cc18

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे माई फूल..." फोटो में मलाइका अरोड़ा का लुक और उनका अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है. फोटो में एक्ट्रेस ब्लिंक करती हुई और पाउट बनाकर पोज देती दिखाई दे रही हैं. बता दें कि मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन के इस खास मौके पर करीना कपूर से लेकर कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं. अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस ब्लैक एंड ऑरेंड आउटफिट में नजर आईं, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा था. 

बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने डांस से लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है. इन दिनों एक्ट्रेस इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर जज नजर आ रही हैं. इससे पहले एक्ट्रेस इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल भी जज कर चुकी हैं. मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए खूब जानी जाती हैं. उनके स्टाइल के लिए उन्हें बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक माना जाता है. इसके अलावा एक्ट्रेस बॉलवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Arjun Kapoor, Malaika Arora Birthday, Malaika Arora 47th Birthday, Arjun Kapoor Wishes Malaika Arora
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com