विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2025

शेफाली जरीवाला का कांटा लगा लुक रीक्रिएट कर ट्रोल हुई मेकअप आर्टिस्ट, लोग बोले- किसी की मौत से फायदा...

जब सोशल मीडिया पर ट्रोल्स की लाइन लग गई तो महिमा ने अपनी पोस्ट पर कमेंट कर लोगों को जवाब दिया. महिमा ने लिखा, यह एक ट्रिब्यूट है. मुझे शेफाली हमेशा से पसंद थीं और मैं...

शेफाली जरीवाला का कांटा लगा लुक रीक्रिएट कर ट्रोल हुई मेकअप आर्टिस्ट, लोग बोले- किसी की मौत से फायदा...
रीक्रिएट किया शेफाली जरीवाला का कांटा लगा लुक
Social Media
नई दिल्ली:

द फेमस कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला ने 27 जून को आखिरी सांसें लीं. उनकी मौत की खबर ने उनके परिवार समेत फैन्स को भी हिला कर रख दिया. कोई यकीन नहीं कर पा रहा था कि 42 साल की शेफाली यूं अचानक इस दुनिया से जा सकती हैं. उनकी मौत की वजह कार्डियाक अरेस्ट बताई गई. शेफाली के जाने के बाद उनके पति पराग त्यागी का बहुत बुरा हाल है. किसी तरह वह शेफाली के मां-बाप को संभालते हैं तो अकेले में खुद कमजोर पड़ जाती हैं. पराग ने सोशल मीडिया पर शेफाली के साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी. इस बीच शेफाली से जुड़ा एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है.

ये वीडियो मेकअप आर्टिस्ट महिमा पुन्नी ने शेयर किया है. इस वीडियो में महिमा, शेफाली के कांटा लगा लुक को रीक्रिएट करती नजर आईं. महिमा ने वीडियो 2 जुलाई को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इस वीडियो पर मिक्स रिएक्शन देखने को मिले. कुछ लोगों ने शेफाली को याद किया तो वहीं कुछ लोग महिमा को आड़े हाथों लेते नजर आए कि इस तरह किसी की मौत का तमाशा बनाया जा रहा है. एक ने कमेंट किया, किसी की मौत का फायदा उठाने की कोशिश...क्या वाकई ऐसा हो रहा है? एक ने लिखा, उनके मरने से पहले ये वीडियो बनाती तो उनको भी खुशी होती. एक ने कमेंट किया, मौत के बाद कितना प्यार मिलता है इंसान को...पांच साल से कोई जिक्र ही नहीं था.

जब सोशल मीडिया पर ट्रोल्स की लाइन लग गई तो महिमा ने अपनी पोस्ट पर कमेंट कर लोगों को जवाब दिया. महिमा ने लिखा, यह एक ट्रिब्यूट है. मुझे शेफाली हमेशा से पसंद थीं और मैं बचपन से उनके गानों पर परफॉर्म करती आई हूं. उनकी मौत की खबर मेरे लिए एक झटके की तरह आई. बतौर एक मेकअप आर्टिस्ट मैं उनके लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर करना चाहती थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shefali Jariwala, Shefali Jariwala Death Cause, What Happened To Shefali Jariwala, How Shefali Jariwala Died, Bigg Boss 13, Shefali Jariwala Kaanta Laga, Shefali Jariwala Died, Shefali Jariwala Cause Of Death, Shefali Jariwala Death, Shefali Jariwala Husband, Shefali Jariwala News, Shefali Jariwala Latest News, Parag Tyagi, Shefali Zariwala, Shefali Jariwala Age, Kaanta Laga, Shefali Jariwala Death Reason, Shefali Jariwala Death News, Shefali Jariwala Passed Away, Kanta Laga, Kaanta Laga Girl Death, Shefali Jariwala Is Dead, She
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com