विज्ञापन

Box Office: मैं वापस आऊंगा की बढ़ी कमाई, भारत भाग्य विधाता-गवर्नर हुए ढेर, हॉन्टेड 3डी की दर्शकों के बीच पॉपुलर

मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर का भी हाल बुरा है. हालांकि हॉन्टेड 3डी का प्रदर्शन बेहतर बना हुआ है. वहीं इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है और फिल्म की कमाई बढ़ रही है.

Box Office: मैं वापस आऊंगा की बढ़ी कमाई, भारत भाग्य विधाता-गवर्नर हुए ढेर, हॉन्टेड 3डी की दर्शकों के बीच पॉपुलर
मैं वापस आऊंगा की बढ़ी कमाई
नई दिल्ली:

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता कमजोर प्रदर्शन के साथ पूरा किया. फिल्म ने शुरुआत में तो अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन यह रफ्तार ज्यादा देर तक नहीं चल पाई. सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म वीकेंड पर रिलीज होने के दौरान दर्शकों को खीचने करने में तो कामयाब रही, लेकिन हफ्ते के बाकी दिनों में इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखी गई. मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर का भी हाल बुरा है. हालांकि हॉन्टेड 3डी का प्रदर्शन बेहतर बना हुआ है. वहीं इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है और फिल्म की कमाई बढ़ रही है.

कंगना की फिल्म की गिरी कमाई

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, फिल्म भारत भाग्य विधाता ने सातवें दिन (शुक्रवार) भारत में ₹45 लाख (नेट) कमाए, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई ₹6.55 करोड़ हो गई. इसने पहले दिन ₹1 करोड़ से शुरुआत की, उसके बाद शनिवार को ₹1.45 करोड़ और रविवार को सबसे ज़्यादा ₹1.80 करोड़ की कमाई की. हालांकि, यह रफ़्तार हफ़्ते के बाकी दिनों में जारी नहीं रह सकी. सोमवार और मंगलवार को कमाई तेजी से गिरकर ₹65 लाख रह गई, और बुधवार को यह और गिरकर ₹55 लाख हो गई. वीकेंड पर मिली बढ़त के बाद हफ्ते के दिनों में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी गई और यह घटकर हर दिन कुछ लाख रुपये ही रह गई.

यह भी पढ़ें- गोविंदा का यह 28 साल पुराना सुपरहिट गाना' था भोजपुरी लोकगीत से इंस्पायर्ड, आज भी है लोगों का फेवरेट

बढ़ रही  'मैं वापस आऊंगा' की कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के सातवें दिन भारत में 2,138 शो में ₹2.20 करोड़ (नेट) की कमाई की, जिससे भारत में कुल कलेक्शन ₹12.25 करोड़ (नेट) हो गया है. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब ₹14.60 करोड़ है. फिल्म ने सातवें दिन विदेशों में ₹0.50 करोड़ की कमाई की, जिससे अब तक इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹7.25 करोड़ हो गया है. इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹21.85 करोड़ तक पहुंच गया है. समीक्षकों की तारीफ और दर्शकों के रिव्यू का फायदा इस फिल्म को मिल रहा है.

'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

20 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है हॉन्टेड 3डी

8वें दिन, 'हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट' ने 2,248 शो में ₹0.50 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹19.24 करोड़ और कुल नेट कमाई ₹16.40 करोड़ हो गई है.

यह भी पढ़ें- 20 साल तक इस हॉरर शो ने घर-घर में फैलाई दहशत, किले में भटकती थी आत्मा, कांप उठती थी रूह, IMDb पर 8.9 रेटिंग

गिर रहा गवर्नर का कलेक्शन

सातवें दिन, 'गवर्नर' ने 1,116 शो से ₹0.30 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹6.02 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹5.05 करोड़ हो गया है.

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
2014 में पत्रकारिता की शुरुआत. चौथी दुनिया, सन्मार्ग, अमर उजाला, जनसत्ता जैसे संस्थानों में रिपोर्टिंग की बारीकियों को सीखा. फिल्म, टेक, हेल्थ, आर्ट ए... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Main Wapas Aaunga, Box Office, Main Wapas Aaunga Box Office Collection, Main Wapas Aaunga Day 1 Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com