विज्ञापन

Jana Nayagan Box Office Collection Day 8: स्पाइडर मैन भी नहीं हिला पाई थलापति विजय की जन नायकन का जलवा, 8वें दिन की इतनी कमाई

Jana Nayagan Box Office Collection Day 8: स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे की ताबड़तोड़ कमाई के बीच थलापति विजय की जन नायकन की कमाई करोड़ों में रही है. 

Jana Nayagan Box Office Collection Day 8: स्पाइडर मैन भी नहीं हिला पाई थलापति विजय की जन नायकन का जलवा, 8वें दिन की इतनी कमाई
Jana Nayagan Vs Spider Man Brand New Day Box Office Collection
नई दिल्ली:

Jana Nayagan Box Office Collection Day 8: जन नायकन हिंदी में कहें जन नेता... तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और थलापति के नाम से मशहूर सुपरस्टार की आखिरी फिल्म बड़े पर्दे पर फैंस को एंटरटेन कर रही है, जिसके चलते फिल्म ने 8 दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं बजट से थोड़ा दूर है. लेकिन आठवें दिन हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ ओपनिंग की है. सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने 70 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि इन सबमें जन नायकन का कलेक्शन भी पीछे नहीं रहा है. आइए आपको बताते हैं जन नायकन की 8 दिनों में कमाई. 

जन नायकन का 8 दिनों का कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, आठवें दिन जन नायकन ने 3.98 करोड़ की कमाई भारत में की है, जिसमें हिंदी में 48 लाख, तमिल में 3.27 करोड़ और तेलुगू में 23 लाख शामिल है. वहीं इसके बाद भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 153.48 करोड़ हो गया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 179.25 करोड़ पहुंचा है. जबकि 81 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन के साथ 260.25 करोड़ फिल्म की कमाई पहुंची है. 

ये भी पढे़ं- 'मुझको राणाजी माफ करना 2.0' गाने पर आया ममता कुलकर्णी का रिएक्शन, कहा- पुराना गाना जहन में बसा हुआ है

स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे की भारत में ओपनिंग

हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने पहले दिन 60.60 करोड़ की ओपनिंग भारत में हासिल की है. जबकि इंडिया ग्रॉस का आंकड़ा 72.44 करोड़ पहुंचा है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 1000 करोड़ हुई है. इसके चलते फिल्म ने एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने 54 करोड़ नेट कलेक्शन और 65 करोड़ ग्रॉस कमाई भारत में हासिल की थी. इसी के साथ स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने इतिहास रच दिया है. 

भाई तेरा सुपरस्टार हुई फुस्स

30 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्मों में राघव जुयाल की भाई तेरा सुपरस्टार भी शामिल है, जिसने पहले दिन 25 लाख की ओपनिंग अपने नाम की है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई केवल 30 करोड़ ही रही है. 

बजट से दूर है जन नायकन

जन नायकन का बजट 400 करोड़ का है. वहीं फिल्म ने 8 दिनों में केवल 260 करोड़ कमाए हैं. इसके चलते फिल्म बजट से अभी दूर है. लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई फिर से बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है. हालांकि देखना होगा कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म कितनी कमाई हासिल करती है.  

ये भी पढे़ं- शोले एक्टर सचिन पिलगांवकर का खुलासा, हथेली पढ़ने वाले ने संजीव कुमार की मौत को लेकर की थी ये भविष्यवाणी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jana Nayagan Box Office, Spider Man Brand New Day, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com