विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2025

3 करोड़ का बजट और 13 करोड़ रुपये की कमाई, जब 31 साल पहले अक्षय कुमार ने इस हीरो संग दी साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म

बॉलीवुड में कई फिल्में आती हैं और चली जाती हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो अपने समय से आगे निकल जाती हैं. 1994 में रिलीज हुई 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' भी एक ऐसी ही फिल्म थी.

3 करोड़ का बजट और 13 करोड़ रुपये की कमाई, जब 31 साल पहले अक्षय कुमार ने इस हीरो संग दी साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म
जब अक्षय कुमार ने इस हीरो संग मिलकर थी साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म
  • 1994 में रिलीज हुई फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी ने तीन करोड़ रुपये के बजट में करीब तेरह करोड़ की कमाई कर उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई.
  • इस फिल्म ने अक्षय कुमार के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और सैफ अली खान की छवि को पूरी तरह से बदल दिया.
  • फिल्म की कहानी में एक जिम्मेदार पुलिस ऑफिसर और एक ग्लैमरस फिल्म स्टार के बीच केस की जांच के दौरान अनोखा एक्शन और कॉमेडी का मिश्रण दिखाया गया.
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई फिल्में आती हैं और चली जाती हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो अपने समय से आगे निकल जाती हैं. 1994 में रिलीज हुई 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' भी एक ऐसी ही फिल्म थी. सिर्फ 3 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 13.84 करोड़ रुपये की कमाई की और उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. इस फिल्म ने न सिर्फ अक्षय कुमार के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि सैफ अली खान की इमेज को भी पूरी तरह से बदल दिया. दोनों की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और एक्शन-कॉमेडी का नया ट्रेंड शुरू किया.

जब खिलाड़ी और अनाड़ी ने मिलकर रच दिया इतिहास

‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' की कहानी बेहद दिलचस्प थी. एक तरफ था एक सख्त, ईमानदार और जिम्मेदार पुलिस ऑफिसर अर्जुन (अक्षय कुमार), और दूसरी तरफ एक नखरीला, ग्लैमरस फिल्म स्टार दीपक (सैफ अली खान). जब ये दोनों एक केस की पड़ताल में एक साथ आते हैं, तो एक्शन, सस्पेंस और कॉमेडी का अनोखा और मजेदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.
अक्षय कुमार ने जहां अपने धांसू एक्शन और गंभीर रोल से प्रभावित किया, वहीं सैफ अली खान ने अपने चुलबुले अंदाज और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया. दोनों के बीच का टकराव और दोस्ती फिल्म की जान बन गई.

म्यूजिक हिट, केमिस्ट्री सुपरहिट

इस फिल्म के गाने भी उतने ही पॉपुलर हुए जितनी फिल्म खुद. 'चुरा के दिल मेरा' और टाइटल सॉन्ग 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसे गाने आज भी पुराने गानों के चाहने वालों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं. इस फिल्म के गानों की धुनों ने उस दौर के युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया था. फिल्म की कामयाबी ने यह साबित कर दिया कि बड़े सितारे या भारी-भरकम बजट ही जरूरी नहीं होता, अगर स्क्रिप्ट दमदार हो और कलाकारों की केमिस्ट्री सही हो, तो फिल्म हिट हो ही जाती है. आज भी जब ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' टीवी पर आती है, लोग रिमोट एक तरफ रख देते हैं और उस दौर की यादों में खो जाते हैं. ये फिल्म सही मायनों में 90 के दशक की सबसे एंटरटेनिंग फिल्मों में से एक है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Main Khiladi Tu Anari, Film Main Khiladi Tu Anari, Akshay Kumar, Saif Ali Khan, Main Khiladi Tu Anari Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com