IPL 2025 की ओपनिंग 22 मार्च यानी आज शाम को होने वाली है, जिसके चलते क्रिकेट फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. इसके चलते क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने खुद से जुड़ी सभी खबरों को अफवाह बताते हुए रिएक्शन दिया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बीते कुछ समय से बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा से क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के डेटिंग की खबरें छाई हुई थीं. वहीं हाल ही में जब एक्ट्रेस एक इवेंट में पहुंचीं तो पैपराजी उनसे आईपीएल 2025 का जिक्र करते हुए क्रिकेटर से उनके कनेक्शन को जोड़ने लगीं. वहीं मोहम्मद सिराज ने इन खबरों को खारिज किया तो अब माहिरा शर्मा ने भी डेटिंग की खबरों पर रिएक्शन दिया है.
माहिरा शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साफ करते हुए लिखा कि वह रिलेशनशिप में नहीं हैं, जिसके चलते डेटिंग की खबरों पर विराम लग गया है. उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ लिखा, रुमर्स ने फैलाएं. मैं किसी को भी डेट नहीं कर रही हूं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

इससे पहले 21 मार्च को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने विचार शेयर करते हुए मोहम्मद सिराज ने लिखा था, "मैं पैपराजी से अपील करता हूं कि वे मेरे आस-पास सवाल न पूछें. यह पूरी तरह से झूठे और निराधार है. मुझे उम्मीद है कि यह खत्म हो जाएगा". साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया. हालांकि कुछ देर बाद क्रिकेटर ने पोस्ट को डिलीट कर दिया.
बता दें, माहिरा शर्मा की मां सानिया शर्मा ने भी कुछ समय पहले डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'लोगों का क्या है वो तो कुछ भी बोलते हैं, मेरी बेटी एक सेलिब्रिटी है, तो लोग उसका नाम किसी भी जोड़ रहे हैं, तो क्या इस पर विश्वास करना ठीक है? इस तरह की खबरों पर विश्वास ना करें, मेरी बेटी किसी को डेट नहीं कर रही है, बेकार की खबरें फैलाना बंद करें.' हालांकि फैंस को यह जोड़ी काफी पसंद थी, जिसके चलते मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा की जोड़ी ना होने पर काफी निराशा हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं