इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज इन दिनों अपनी प्रोफेशनल नहीं पर्सनल लाइफ के चलते खूब चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी सुपरस्टार सिंगर आशा भोसले की पोती जनई से रिलेशनशिप की खबरें सामने आईं. हालांकि खुद दोनों ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी भाई-बहन का रिश्ता फैंस के सामने रख दिया. लेकिन अब द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में आया है कि 29 वर्षीय फास्ट बॉलर बिग बॉस 13 की पॉपुलर कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा को डेट कर रहे हैं. इस खबर से हर कोई हैरान है. वहीं सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए इंटरनेट यूजर्स नजर आ रहे हैं.
न्यूज पोर्टल द्वारा छापी गई रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं. दोनों की डेटिंग की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं. खासतक तब जब सिराज ने सोशल मीडिया पर माहिरा शर्मा से बात की थी. यह नवंबर 2024 की बात है. इसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को हवा मिला. इतना ही नहीं सिराज ने माहिरा शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट को भी लाइक किया. जबकि दोनों एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं. इसके चलते दोनों की डेटिंग की खबरें खूब सुर्खियों में हैं.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इसी बीच द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सिराज और माहिरा के डेटिंग की खबरों को कंफर्म कर दिया है.इसके साथ ही दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे को कुछ महीने से जान रहे हैं और अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चाहते हैं.
गौरतलब है कि हाल ही में सिंगर आशा भोसले की पोती जनई के साथ भी मोहम्मद सिराज का नाम तब जुड़ा जब एक्ट्रेस ने अपने 23वें बर्थडे पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की. इन तस्वीरों में दोनों स्टार्स एक दूसरे से खिलखिलाते हुए नजर आए थे. हालांकि जैसे ही डेटिंग की खबरें सामने आई. दोनों ने इंस्टाग्राम पर साफ किया कि दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं