विज्ञापन
This Article is From May 25, 2017

रिलीज से पहले सुशांत-कृति की फिल्म को मिला नोटिस, जानिए किसने लगाया चोरी का आरोप

तमिल फिल्म 'मगधीरा' के मेकर्स ने कथित तौर पर सुशांत सिंह राजपूत स्टारर 'राबता' पर स्टोरी और प्लॉट चुराने का आरोप लगाया है.

रिलीज से पहले सुशांत-कृति की फिल्म को मिला नोटिस, जानिए किसने लगाया चोरी का आरोप
'राबता' में सुशांत सिंह राजपूत और 'मागाधीरा' में राम चरण का लुक.
  • कानूनी पचड़े में पड़ी सुशांत-कृति अभिनीत 'राबता'
  • 'मगधीरा' के मेबर्स ने लगाया स्टोरी और प्लॉट चोरी का आरोप
  • 9 जून को रिलीज होगी 'राबता'
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर अपकमिंग फिल्म 'राबता' एक बार फिर सुर्खियों में है. रिलीज से कुछ दिनों पहले यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, तमिल फिल्म 'मगधीरा' के मेकर्स ने इस फिल्म पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया है. कथित तैर 'मगधीरा' के मेकर्स का आरोप है कि 'राबता' में उनकी फिल्म की स्टोरी चुराई गयी है, यह कॉपीराइट का उल्लंघन है. 'राबता' का ट्रेलर अप्रैल में रिलीज हुआ था. इस दौरान एस एस राजामौली की फिल्म 'मगधीरा' के फैन्स ने दोनों फिल्मों की समानताओं पर बात की थी. यहां तक 'राबता' में सुशांत सिंह राजपूत और 'मगधीरा' में राम चरण के लुक को भी एक-जैसा बताया गया था. 
 
रमेश बाला के मुताबिक, "हैदराबाद के एक कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. मामले की सुनाई 1 जून को होगी. इसमें तय होगा कि 'राबता' को 9 जून को रिलीज किए जाने की अनुमति मिलेगी या नहीं."

बताते चलें कि राम चरण और काजल अग्रवाल स्टारर 'मगधीरा' 2009 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी दो प्रेमियों के पुनर्जन्म पर आधारित है, जिन्हें तीसरा आकर अलग करता है. प्रेमियों के पुनर्जन्म के साथ वह पुराने दुश्मन भी पैदा होता है और इनकी जिंदगी के करीब आकर उसे तबाह करने की कोशिश करता है. 9 जून को सिनेमाघरों में उतरने वाली 'राबता' के ट्रेलर में भी कुछ ऐसी ही समानकाएं देखने को मिली थी. 

 
 

A post shared by Raabta Movie (@raabtaofficial) on


पिछले दिनों न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में 'राबता' की कहानी के बारे में सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था, "फिल्म की कहानी दो युगों पर आधारित है. एक में, मैं खुशमिजाज हूं और एक लड़की के प्यार में पागल. जबकि, दूसरे में एक योद्धा का किरदार निभा रहा हूं।" फिल्म की कहानी 'मगधीरा' के लीड कैरेक्टर राम चरण से मेल खाती है, जिन्होंने इसमें योद्धा काल भैरव और हर्ष का किरदार निभाया था.


देखें, 'राबता' का ट्रेलर.


देखें, 'मगधीरा' का ट्रेलर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raabta, Magadheera, Sushant Singh Rajpoot, Kriti Sanon, S S Rajamouli, Raabta Magadheera
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com