विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2022

माधुरी दीक्षित ने बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक, बोलीं- उनमें बच्चों जैसी मासूमियत थी

प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज का सोमवार को निधन हो गया. उनके निधन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और माधुरी दीक्षित ने श्रद्धांजलि दी है.

माधुरी दीक्षित ने बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक, बोलीं- उनमें बच्चों जैसी मासूमियत थी
बिरजू महाराज के निधन पर माधुरी दीक्षित ने जताया शोक
नई दिल्ली:

प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज का सोमवार को निधन हो गया. बिरजू महाराज अगले महीने 84 वर्ष के होने वाले थे. बृज मोहन नाथ मिश्रा यानी पंडित बिरजू महाराज लखनऊ के कालका-बिंदादिन घराना से ताल्लुक रखते थे. बिरजू महाराज किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और हाई डायबिटीज की वजह से पिछले महीने से ‘डायलिसिस' पर थे. उनके निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी शोक जताया है. बॉलीवुड सुपरस्टार माधुरी दीक्षित और काजोल ने भी पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताया है. 

माधुरी दीक्षित ने पंडित बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, 'वे एक लेजेंड थे लेकिन उनमें बच्चों जैसी मासूमियत भी थी. वह मेरे गुरु थे लेकिन दोस्त भी. उन्होंने मुझे डांस की बारीकियां और अभिनय समझाया लेकिन अपने मजेदार किस्सों से वह मुझे हंसाने से कभी नहीं चूके.' 

वहीं काजोल ने पंडित बिरजू महाराज को याद करते हुए लिखा, 'पंडित बिरजू महाराज लेजेंड थे और उन्हें देखना कमाल का अनुभव था. आज दुनिया ने बेशकीमती हस्ती को खोया है. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.' इस तरह कला की दुनिया ने एक बेशकीमती रत्न को खो दिया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Pandit Birju Maharaj, Pandit Birju Maharaj Death, Birju Maharaj, Pt Birju Maharaj, Birju Maharaj Death, बिरजू महाराज, Birju Maharaj News, Kathak, Kathak Dance, Pt. Birju Maharaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com