विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2022

'धोखा- राउंड डी कॉर्नर' के टीजर ने खड़े किए रोंगटे, सेलेब्स ने बताया मच अवेटेड फिल्म

आर माधवन, खुशाली कुमार, दर्शन कुमार और अपारशक्ति खुराना स्टारर फिल्म धोखा- राउंड डी कॉर्नर टीजर लॉन्च के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया था और जिसने लोगों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है.

'धोखा- राउंड डी कॉर्नर' के टीजर ने खड़े किए रोंगटे, सेलेब्स ने बताया मच अवेटेड फिल्म
धोखा- राउंड डी कॉर्नर के टीजर ने खड़े किए रोंगटे
नई दिल्ली:

आर माधवन, खुशाली कुमार, दर्शन कुमार और अपारशक्ति खुराना स्टारर फिल्म धोखा- राउंड डी कॉर्नर टीजर लॉन्च के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया था और जिसने लोगों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है. फैन्स, सेलिब्रिटीज और मीडिया ने कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी फिल्म के टीजर की और उनके डायरेक्शन की तारीफ की है. आयुष्मान खुराना, प्रनूतन बहल, ताहिरा कश्यप, शरमन जोशी जैसी कई और जानी-मानी हस्तियों ने टीजर को पोस्ट करते हुए इसे इंटेंस, इंटरेस्टिंग और मच अवेटेड फिल्म बताया है. फिल्म के टीजर ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए है. 

फैन्स और फिल्म लवर्स भी टीजर को दिलचस्प और एक्साइटिंग बता रहे हैं. इसकी तारीफ करते हुए जहां एक फैन ने कमेंट में लिखा, "फिल्म में एक नया कॉन्सेप्ट है. आशा है कि यह एक धमाकेदार फिल्म होगी." वहीं दूसरे फैन ने लिखा, "इस मास्टरपीस का वेट कर रहें है." इतना ही नहीं, टीजर पर आए एक और कमेंट में लिखा था, "टीजर बहुत पसंद आया, फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है."कई मीडिया पर्सन्स भी फिल्म के टीजर से काफी इम्प्रेस्ड दिखाई दिए और उन्होंने टीजर पर कमेंट करते हुए कहा, "यह विश्वासघात का एक गंभीर मामला लग रहा है." 

आपको बता दें, यह दिलचस्प क्राइम थ्रिलर 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी फिल्म हैं और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा द्वारा निर्मित हैं.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhavan Khushali Kumar, Dhokha Round A Corner, Dhokha Round A Corner Teaser Out, Dhokha Round A Corner Cast, Dhokha Round A Corner Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com