विज्ञापन

बॉलीवुड में आने को तैयार शहजाद पूनावाला, कहा- 'अगर कोई अच्छा अवसर मिला तो जरूर करूंगा'

रियलिटी शो राइस एंड फॉल 2 के जीतने पर शहजाद ने कहा कि हम प्रभु राम और भगवान श्री कृष्ण की कृपा से जीतते हैं. मैं उनके मार्ग पर चला. मेरे ऊपर मां का प्यार और आशीर्वाद था. मैं पहले मीडिया में एंकर था. जिसके बाद मैंने भाजपा में प्रवक्ता के रूप में काम किया.

बॉलीवुड में आने को तैयार शहजाद पूनावाला, कहा- 'अगर कोई अच्छा अवसर मिला तो जरूर करूंगा'
shehzad poonawalla

रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 की ट्रॉफी शहजाद पूनावाला ने अपने नाम कर ली है. शहजाद पहले भाजपा के प्रवक्ता रह चुके हैं. दर्शकों ने उनको टीवी पर अक्सर डिबेट करते हुए देखा है. ऐसा पहली बार हुआ जब शहजादा किसी रियलिटी शो में दमदारी से खुद को दिखाते हुए नजर आए और उन्होंने  शो जीत कर यह भी बता दिया कि अगर आप कुछ भी दिल से चाहे वह आपको मिल ही जाता है. शहजाद ने शो में बॉलीवुड के बड़े से बड़े दिग्गजों को हराकर खुद को साबित किया है. काफी लोग अब शहजादा के टीवी इंडस्ट्री में करियर को लेकर बातें करने लगे हैं. हाल ही में शहजादा पूनावाला ने एनडीटीवी से बात करते हुए अपने बॉलीवुड और टीवी करियर को लेकर दिल की बात बताई.

बॉलीवुड में आने को तैयार

रियलिटी शो राइस एंड फॉल 2 के जीतने पर शहजाद ने कहा कि हम प्रभु राम और भगवान श्री कृष्ण की कृपा से जीतते हैं. मैं उनके मार्ग पर चला. मेरे ऊपर मां का प्यार और आशीर्वाद था. मैं पहले मीडिया में एंकर था. जिसके बाद मैंने भाजपा में प्रवक्ता के रूप में काम किया. उसकी वजह से मुझे लगता है कि मैं इसलिए यहां पर पहुंचा हूं. इस शो में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े से बड़े धुरंधर थे. मैं सिर्फ आउटसाइडर था. उन सब के बीच में जीतना बड़ी बात होती है. शो के जितने को लेकर शहजाद पूनावाला ने कहा कि मेरी जो भी सिद्धांत थे मैंने उनको फॉलो किया कोई भी रोलर एटीट्यूड के कारण बनता है. हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए. मैं वैसा ही करते-करते शो जीत गया. बॉलीवुड में करियर को लेकर शहजाद ने कहा कि मैं हमेशा ओपन रहता हूं. मैं हमेशा सोशल मीडिया का उपयोग करता हूं. अगर मुझे कोई अच्छी अपॉर्चुनिटी मिले चाहे वो फिल्मों या टीवी या ओटीटी की हो, मैं जरूर करूंगा.

ऐसे मिला शो

शहजाद पूनावाला ने कहा कि मेरे पास काफी समय से ऐसे कई शो के ऑफर आ रहे थे. मैंने पॉलिटिक्स इसलिए छोड़ी, क्योंकि मेरे पास रेंट भरने के लिए पैसे नहीं थे और उसके लिए जॉब करना बहुत जरूरी था. मैं डिजिटल कंटेंट के लिए काम करना चाहता था. उसी वक्त मैंने फिल्म हनुमान अंश देखी और मेरा इरादा पक्का हो गया. फिर मैंने सोचा कि चलो कोशिश करते हैं और मुझे शो मिल गया, मैं जीत गया. मैं बजरंगबली का धन्यवाद करना चाहता हूं और उनको दिल से मानता हूं. रियलिटी शो में विवाद को लेकर शहजाद ने कहा कि कोई आपके साथ कैसा व्यवहार करता है, वह उनके कैरेक्टर को दर्शाता है. जब आप 24 घंटे किसी के साथ रहते हैं तो कभी-कभी कुछ शब्द निकल जाते हैं. कुछ लोगों ने शो में मुझे गंदा गंदा कहा, वह उनके कैरेक्टर को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: पर्दे पर फिर एक साथ एक्शन करते दिखेंगे अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी, लेकर आ रहे हैं अपनी 24 साल पुरानी फिल्म का सीक्वल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Shehzad Poonawalla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com