विज्ञापन

Lukkhe Trailer Release: रैप की दुनिया में बदले की जंग! ‘लुक्खे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी ओरिजिनल सीरीज़ ‘लुक्खे’ का दमदार ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जो रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का अनोखा मिश्रण पेश करता है.

Lukkhe Trailer Release: रैप की दुनिया में बदले की जंग! ‘लुक्खे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
लुक्खे का ट्रेलर रिलीज

Lukkhe Web Series Trailer: प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी ओरिजिनल सीरीज ‘लुक्खे' का दमदार ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जो रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का अनोखा मिश्रण पेश करता है. मुंबई में लाइव ऑडियंस के बीच लॉन्च हुए इस ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों में उत्साह बढ़ा दिया है. यह एक काल्पनिक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा है, जिसमें बदला, महत्वाकांक्षा और मोक्ष जैसी भावनाएं टकराती नजर आती हैं.

सीरीज का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है, जबकि निर्माण विपुल डी. शाह और राजेश बहल ने किया है. इसे एग्रीम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ ने बनाया है. शो में राशि खन्ना और किंग मुख्य भूमिकाओं में हैं. खास बात यह है कि किंग इस सीरीज़ से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं. इसके अलावा पलक तिवारी और लक्षवीर सिंह सारण भी अहम किरदार निभा रहे हैं.

ट्रेलर में किंग द्वारा निभाया गया किरदार एमसी बदनाम अपनी रैपिंग से दबदबा बनाता दिखता है, जिसकी टक्कर एमसी ओजी से होती है. वहीं लकी और सनोबर के बीच उभरती प्रेम कहानी कहानी को भावनात्मक मोड़ देती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रैप, अपराध और रिश्तों का टकराव एक रोमांचक क्लाइमेक्स की ओर बढ़ता है. सीरीज का म्यूजिक भी इसकी खास ताकत है, जिसमें दमदार रैप ट्रैक्स के साथ-साथ भावनात्मक धुनें शामिल हैं, जो हर सीन को और असरदार बनाती हैं.

डायरेक्टर हिमांक गौर के अनुसार, ‘लुक्खे' एक ऐसी दुनिया को दिखाती है जहां हर किरदार अपने निजी लक्ष्य के लिए संघर्ष कर रहा है और संगीत उनके जज़्बातों का जरिया बनता है. वहीं राशि खन्ना ने अपने किरदार को गहराई और मजबूती का मिश्रण बताया. किंग ने कहा कि यह उनके लिए एक खास अनुभव है क्योंकि यह उनका पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट है. वहीं पलक तिवारी और लक्षवीर सिंह सारण ने भी अपने किरदारों को भावनात्मक और रियल बताया.

आठ एपिसोड की यह सीरीज 8 मई को हिंदी में रिलीज़ होगी और दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम की जाएगी. ‘लुक्खे' दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाने का वादा करती है जहां रैप और बदले की ताकत के बीच यह सवाल खड़ा होता है- कौन उभरेगा और कौन इस खेल में खो जाएगा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lukkhe Web Series, Palak Tiwari, King, Lukkhhe Series Trailer, Prime Video Lukkhhe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com