विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2024

21 में कर लिया था चट मंगनी पट ब्याह, बॉलीवुड के खूंखार विलेन के दामाद ने किया है 3 इडियट्स में काम, पहचाना क्या?

बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी 28 अप्रैल को अपना 45वां जन्मदिन मनाएंगे. ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में जब उन्होंने बॉलीवुड के खूंखार विलेन की बेटी को अपना दिल दे दिया था.

21 में कर लिया था चट मंगनी पट ब्याह, बॉलीवुड के खूंखार विलेन के दामाद ने किया है 3 इडियट्स में काम, पहचाना क्या?
21 साल की उम्र में ही विलेन की बेटी से रचाई शादी
नई दिल्ली:

जयपुर के गुजराती ब्राह्मण परिवार में 28 अप्रैल 1979 को जन्मे शर्मन जोशी आज बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं, जिन्होंने 3 ईडियट्स, हेट स्टोरी 3, फेरारी की सवारी, ढोल, स्टाइल, 1920 लंदन जैसी लगभग हर तरह की फिल्मों में काम किया. शर्मन जोशी अपनी फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं.उन्होंने 2000 में प्रेरणा चोपड़ा की  शादी की, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रेरणा चोपड़ा बॉलीवुड के खूंखार विलेन रहे प्रेम चोपड़ा की बेटी हैं. ऐसे में शर्मन और प्रेरणा की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई और कैसे शादी तक पहुंची आइए हम आपको बताते हैं.

21 साल की उम्र में ही विलेन की बेटी से रचाई शादी

शर्मन जोशी जब 21 साल के थे तब उन्होंने बॉलीवुड के फेमस विलेन प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी रचा ली. दरअसल, शर्मन और प्रेरणा एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और शर्मन उन्हें देखते से ही अपना दिल दे बैठे थे, फिर क्या था साल 2000 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया और प्रेम चोपड़ा को मनाने के बाद शादी के बंधन में बंध गए. प्रेरणा बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर रहती हैं और एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन हैं. दोनों के तीन बच्चे ख्याना जोशी, विहान जोशी, वरियन जोशी हैं.

ऐसा रहा शर्मन जोशी का फिल्मी करियर 

शर्मन जोशी के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने 1999 में फिल्म गॉडमदर से अपने करियर की शुरुआत की, इसके बाद फेरारी की सवारी, रंग दे बसंती, स्टाइल, ढोल जैसी दर्जनों फिल्मों में शर्मन जोशी नजर आएं. शुरुआत में खराब कॉमिक टाइमिंग की वजह से एक्टर को कई ताने भी सुनने पड़े थे, लेकिन उन्होंने दिन-ब-दिन अपनी एक्टिंग को निखारा और 3 इडियट्स जैसी फिल्म में उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया. इतना ही नहीं शर्मन करीब 50 से ज्यादा कॉमेडी शोज भी कर चुके हैं.

Bade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharman Joshi, Sharman Joshi Birthday, Sharman Joshi Childhood Pics, Sharman Joshi Unseen Pics, 3 Idiots
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com