आलिया भट्ट ने जब से इंस्टाग्राम पर राहा कपूर की पहली फोटो शेयर की है. तब से फैंस के बीच राहा फीवर खत्म नहीं हुआ है. वहीं अब एक्ट्रेस ने इस चर्चा को बढ़ाते हुए एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वुमन्स डे के मौके पर बेटी द्वारा दिए गए स्पेशल गिफ्ट की झलक फैंस को दिखाई है. इसे देखते ही सेलेब्स और फैंस की कमेंट में रिएक्शन की भरमार आ गई है. वहीं फैंस की नजरें तोहफे पर ही टिक गई है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, महिला दिवस के अवसर पर आलिया भट्ट ने रेड हार्ट के सॉफ्ट टॉय की एक तस्वीर शेयर की. फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मेरी लिटिल वुमन ने इसे मेरे लिए बनाया... और मैं इसे आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं.. महिला दिवस की शुभकामनाएं लेडिज. आज आपके जीवन का खुद को और बाकी लोगों के लिए हर दिन का जश्न मनाने के लिए एक मिनट का समय लें!" हालांकि एक्ट्रेस आलिया ने अपने पोस्ट में "छोटी महिला" कौन है इसका जिक्र नहीं किया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इंटरनेट का मानना है कि आलिया ने अपनी बेटी राहा को "छोटी महिला" कहा है. लेकिन कुछ यूजर्स को लगता है कि एक साल का बच्चा ऐसा खिलौना नहीं बना सकता है. अब सच क्या है. यह तो पता नहीं लेकिन लोगों का ध्यान तो तस्वीर में टिक गया है और फैंस कमेंट में हार्ट इमोजी की बहार लगा दी है.
गौरतलब है कि हाल ही में आलिया भट्ट ने राहा कपूर का इंस्टाग्राम डेब्यू करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें मां बेटी-बेटी ट्विनिंग करती हुई नजर आई थीं. वहीं फैंस और सेलेब्स ने खूब प्यार बरसाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं